घर से वास्तु दोष मिटाने के लिए पोछे के पानी में क्या मिलाना चाहिए?
घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियमों के बारे में बताया गया है। घर में पोंछा लगाते समय कुछ खास नियमों का पालन करने से घर से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। आइए जानें पोंछा लगाते समय पोंछे में क्या डालना चाहिए।
वास्तु शास्त्र हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। खुशहाल जीवन के लिए सुख-समृद्धि के लिए बहुत सारे नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में पोछा लगाने के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि वास्तु के अनुसार पोछे के पानी में कुछ चीजों को मिलाने से घर से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानें पोछे के पानी में क्या मिलाना चाहिए।
नमक
घर पर पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा समुद्री नमक जरूर मिला लें। नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिटकरी का एक काम यह भी है कि यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। इसके पानी में डालकर पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।
साफ कपड़ा
पोछा लगाते समय ऐसा कपड़ा ना इस्तेमाल करें जो बहुत पुराना हो या जिसमें मिट्टी लगी हो। पोछा हमेशा साफ कपड़े और साफ पानी से लगाना चाहिए।
रविवार के दिन
गुरुवार, मंगलवार और रविवार के दिन पानी में नमक डालकर पोछा न लगाएं। ऐसा करने से इसका उल्टा असर होता है।
उत्तर दिशा
पोछा लगाने की शुरुआत उत्तर दिशा से करें और इसके बाद पूरे घर में पोछा लगाएं। इस तरह से पोछा लगाना बहुत शुभ होता है।
फिटकरी पोछा
वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। फिटकरी को पोछे के पानी में मिलाया जाएगा, तो नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।
महाराष्ट्र के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 19, 2024
Fashion Fight: आलिया के कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं कियारा आडवाणी? तीसरी फोटो देख नहीं बता पाएंगे अंतर
अश्विन ने जड़ा धमाकेदार शतक, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
दुनियाभर में मशहूर है यहां का काला चावल, अब बन गई है जिले की पहचान
Canara Bank में अप्रेंटिसशिप के लिए 3000 रिक्तियां, जानें हाथ में कितना आएगा पैसा, कितनी होगी कमाई
रविचंद्रन अश्विन की हुई रवींद्र जडेजा के साथ WTC के स्पेशल क्लब में एंट्री
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited