तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को क्या- क्या अर्पित करना चाहिए?
तुलसी विवाह कार्तिक महीने शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन तुलसी जी और भगवान शालीग्राम का विवाह कराया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में क्या- क्या अर्पित करना चाहिए।

तुलसी विवाह का पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालीग्राम जी का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी में कुछ चीजों को अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन विधिवत रूप से तुलसी पूजन करने से तुलसी महारानी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं तुलसी विवाह के दिन किन चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

लाल रंग की चुनरी
तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है और जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही होती है। उनके विवाह का भी योग बनता है।

तुलसी में अक्षत
तुलसी विवाह के दिन तुलसी में अक्षत अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी में अक्षत चढ़ाने से पितर दोष दूर हो जाते हैं।

सिंदूर
हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी को सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

कौड़ी को मां लक्ष्मी
कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी जी में कौड़ी चढ़ाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सकारात्मकता आती है।

कमलगट्टे के बीज
कमलगट्टे के बीज अगर तुलसी विवाह के दिन तुलसी में चढ़ाएं जाएं तो इससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है।

फोटोकॉपी दुकान चलाने वाले का कमाल है Vishal Mega Mart, कभी उधारी से हुआ गुजारा

GHKKPM 7 Maha Twist: पोल खुलते ही धक्के मारकर निकाला जाएगा ऋतुराज, तेजस्विनी-रजत का कातिल निकलेगा कोई और

IPL 2025 में राजस्थान के मैच खत्म, 14 वर्षीय वैभव ने बनाए कितने रन, लगाए कितने छक्के

जावेद अख्तर के 10 मशहूर शेर: याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगा, कल रस्ते में उस ने हम को पहचाना तो होगा

Income Tax Return Filing 2025: इन 7 प्रकार के व्यक्तियों को ITR फाइल करना अनिवार्य, नहीं तो लग सकती है पेनाल्टी

मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्प दंश घोटाला: सांप के काटने से 30 बार मरा शख्स, करोड़ों हुआ का गबन

MI VS DC, Wankhede Stadium Weather, आज के मैच का मौसम: मुंबई-दिल्ली मैच में बारिश का साया? देखें मौसम का हर अपडेट

'लव एंड वॉर' के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं विक्की कौशल-रणबीर कपूर, घटाया इतना किलो वजन

शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू के खात्मे को अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- तीन दशकों में पहली बार हुआ ऐसा

CHSE Odisha 12th Result 2025 OUT: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited