सबसे ज्यादा किस भगवान की पूजा करते हैं नेपाली, कौन हैं नेपाल के राष्ट्रीय देवता

नेपाल हमारा पड़ोसी देश है। भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का नाता चलता है। नेपाल की संस्कृति भी हिंदुस्तान से काफी ज्यादा मिलती जुलती है। नेपाल कुछ सालों पहले तक हिंदू राष्ट्र था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल में सबसे ज्यादा किस भगवान की पूजा की जाती है?

01 / 06
Share

शिव के अवतार पशुपति की पूजा

नेपाल में सबसे ज़्यादा भगवान शिव के अवतार पशुपति की पूजा की जाती है। पशुपति को 'पशुओं का देवता' कहा जाता है और वे नेपाल के राष्ट्रीय देवता भी हैं। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर को हिंदुओं का सबसे प्रमुख और पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है।

02 / 06
Share

पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग देवस्थान

भगवान शिव को समर्पित पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग देवस्थान हर साल हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है।

03 / 06
Share

बेहद खूबसूरत है पशुपति नाथ मंदिर

सदियों से नेपाल में शासन कर रहे राजाओं ने इस मंदिर को खूबसूरत बनाने में कोई में कसर बाकी नहीं रखी है। मंदिर की वर्तमान संरचना रानी गंगादेवी ने बनवाई थी।

04 / 06
Share

मंदिर का गर्भगृह

मंदिर के गर्भगृह में 6 फीट ऊंचा शिवलिंग है जिसमे चार मुख बने हुए हैं। यह सभी मुख अपने आप में कुछ न कुछ महत्व लिए हुए हैं और इनके नाम भी अलग अलग हैं।

05 / 06
Share

पूर्व दिशा की ओर मुख को 'तत्पुरुषा' और दक्षिण को 'अघोरा' नाम दिया गया है।

06 / 06
Share

इसी तरह, उत्तर और पश्चिम दिशा वाले मुखों को क्रमशः 'वामदेव' और 'साध्योजटा' के नाम से जाना जाता है।