13 तारीख और शुक्रवार को क्यों माना जाता है अशुभ, जानिए इस दिन क्या हुआ था

आज 13 सितंबर 2024 तारीख है और दिन शुक्रवार का है। माना जाता है कि शुक्रवार अगर 13 तारीख को पड़े तो ये बेहद अशुभ होता है। इसे लेकर लोगों के मन में एक अलग ही डर देखने को मिलता है। जानिए ऐसा क्यों हैं।

शुक्रवार की 13 तारीख को क्यों माना जाता है अशुभ
01 / 08

शुक्रवार की 13 तारीख को क्यों माना जाता है अशुभ?

बता दें 13 तारीख और शुक्रवार के संयोग को अशुभ माने जाने की मान्यता भारत में नहीं बल्कि पश्चिम देशों में है। सैकड़ों सालों से लोग इस 13 तारीख और शुक्रवार के मेल को अशुभ मानते आ रहे हैं। विदेशों में तो कई जगह पर इसे लेकर इतना खौफ है कि लोग इस दिन बाहर निकलना तक पसंद नहीं करते। चलिए जानते हैं 13 और शुक्रवार का साथ होना क्यों अनलकी माना जाता है।और पढ़ें

कहां से शुरू हुई ये कहानी
02 / 08

कहां से शुरू हुई ये कहानी

भारत में भी कई लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं लेकिन आपको बता दें कि इस नंबर के अनलकी होने की कहानी विदेशों से शुरू हुई थी। हिंदू संस्कृति में तो इस नंबर को कभी अशुभ नहीं माना गया।

13 नंबर को लेकर है इतना खौफ
03 / 08

13 नंबर को लेकर है इतना खौफ

पश्चिम देशों में 13 नंबर को लेकर इतना ज्यादा खौफ है कि यहां के होटलों तक में 13 नंबर का रूम नहीं होता। यहां तक कि ऊंची इमारतों में भी 13 नंबर का कोई फ्लोर नहीं रखा जाता। यानी 12वें के बाद सीधे 14वां फ्लोर आता है।

इस दिन हुई थी ये अशुभ घटना
04 / 08

इस दिन हुई थी ये अशुभ घटना

लेकिन 13 और शुक्रवार के संयोग को अशुभ क्यों माना जाता है इस कहानी का जिक्र बाइबल में मिलता है। कहा जाता है कि जीसस को शुक्रवार के दिन सूली पर चढ़ाया गया था। इसके अलावा अंतिम भोज में 13 लोग शामिल हुए थे जिनमें से एक ने यीशु को धोखा दिया था। इसलिए 13 और शुक्रवार का संयोग अशुभ माना जाने लगा।

Friday The 13th बुक ने बढ़ाया खौफ
05 / 08

​Friday The 13th बुक ने बढ़ाया खौफ

इस अंधविश्वास के बढ़ने का कारण राइटर थॉमस विलियम लॉसन द्वारा लिखी गई उनकी किताब Friday The 13th भी है। जिसमें शुक्रवार और 13 के अशुभ होने के कारण बताए गए हैं।

इस दिन मनाया जाता है एक्सिटेंड डे
06 / 08

इस दिन मनाया जाता है ​एक्सिटेंड डे

फिनलैंड में तो शुक्रवार के दिन पड़ने वाली 13 तारीख को नेशनल एक्सिटेंड डे के तौर पर मनाया जाता है।

इसलिए भी माना जाता है अशुभ
07 / 08

इसलिए भी माना जाता है अशुभ

13 तारीख के शुक्रवार को अशुभ कहने की एक वजह ये भी है कि 13 अक्टूबर 1307 में फ्रांस में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी।

हिंदू धर्म में 13 नंबर का महत्व
08 / 08

हिंदू धर्म में 13 नंबर का महत्व

हिंदू धर्म में 13 तारीख को कभी अशुभ नहीं माना गया। बल्कि हिंदू कैलेंडर की 13 तारीख बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इस दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत पड़ता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited