क्या संभल गांव में सुमति नाम की स्त्री के गर्भ से जन्म लेंगे भगवान कल्कि, जानिए भगवान विष्णु के इस आखिरी अवतार की भविष्यवाणी
कल्कि अवतार की भविष्यवाणी: कल्कि 2898 AD मूवी 27 जून को रिलीज हो गई है। बता दें इस फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के आखिरी अवतार 'कल्कि' से जुड़ी है। यहां आप जानेंगे कौन हैं कल्कि भगवान, कब लेंगे जन्म, कैसा होगा इनका रूप, किसका करेंगे अंत।
कल्कि अवतार की भविष्यवाणी
धार्मिक मान्यताओं अनुसार कल्कि भगवान का जन्म कलयुग के अंत में होगा। ये भगवान विष्णु का अंतिम अवतार होगा। कहते हैं जब धरती पर पाप बहुत बढ़ जाएगा तब भगवान कल्कि प्रकट होंगे। अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में भगवान विष्णु के इस अवतार को तीर कमान लिए हुए एक घुड़सवार के रूप में दिखाया गया है। चलिए जानते हैं पुराणों में कल्कि अवतार के बारे में क्या लिखा है।और पढ़ें
कल्कि अवतार की तारीख
शास्त्रों अनुसार कलियुग 432000 वर्ष का है और अभी इसका प्रथम चरण ही चल रहा है। पुराणों अनुसार भगवान कल्कि कलियुग के अंतिम चरण में प्रकट होंगे। मान्यता है कि उनके इस अवतार के बाद एक नए युग का प्रारंभ होगा।
कल्कि अवतार किसका वध करेंगे
जब धरती पर बुराई और पाप चरम सीमा पर होंगे। लोग अपने सुख के लिए एक-दूसरे को मारने लगेंगे। तब दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान कल्कि का जन्म होगा। मान्यता अनुसार इस अवतार के बाद एक नए युग का प्रारंभ होगा।
कल्कि अवतार का जन्म कहां होगा
श्रीमद्भागवत-महापुराण के 12वे स्कंद के अनुसार कल्कि अवतार का जन्म संभल ग्राम में होगा। माना जा रहा है ये संभल गांव उत्तर प्रदेश का होगा।
कल्कि अवतार के माता-पिता
श्रीमद्भागवत-महापुराण के 12वे स्कंद के अनुसार कल्कि अवतार के पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा। कल्कि भगवान कम उम्र में ही वेदादि शास्त्रों का पाठ करके महापण्डित हो जाएंगे। इसके बाद वे भगवान शिव की तपस्या करके अस्त्रविद्या प्राप्त करेंगे। (फोटो क्रेडिट- pinterest.com)
कल्कि अवतार का विवाह
कल्कि पुराण अनुसार कल्कि अवतार का विवाह बृहद्रथ की पुत्री पद्मादेवी के साथ होगा। लेकिन कुछ कथाओं में भगवान कल्कि के दो विवाह का जिक्र मिलता है। जिसमें इनकी पहली पत्नी माता लक्ष्मी स्वरूप पद्मा होंगी और दूसरी पत्नी माता वैष्णो का शक्तिरूप रमा होंगी।
भगवान कल्कि के भाई
पौराणिक कथाओं अनुसार भगवान कल्कि के तीन भाई सुमन्त, प्राज्ञ और कवि होंगे। भगवान अपन भाइयों के साथ मिलकर ही धर्म की स्थापना करेंगे।
कल्कि अवतार का परिवार
भगवान कल्कि के परिवार में उनकी दो पत्नियों पद्मा और रमा के अलावा उनके 4 पुत्र भी होंगे। जिनके नाम जय, विजय, मेघवाल और बलाहक हैं।
इस समुद्र में चाहकर भी नहीं डूब पाएंगे आप
Sep 20, 2024
रूहानी है ट्रेविस हेड की प्रेम कहानी, खूबसूरत, मॉडल और उद्यमी हैं पत्नी
पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर ICC ने फिर दिया बड़ा अपडेट
खास लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, ये हैं 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय
इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर होती है IAS बनने की पढ़ाई.. ट्रेनिंग में ही दिख जाते हैं स्वर्ग से नज़ारे
Did You Know: ऐश्वर्या की चिंता में 2 रात तक करवटें बदलते रहे थे अमिताभ बच्चन, आखों के सामने हो गई थी ये घटना
मोक्ष स्थल 'गया' की कैसें करें यात्रा, जानें रहने से लेकर पहुंचने की सारी जानकारी डिटेल में
UP Police Constable Result, Cut Off List 2024: आ गया अपडेट! इस दिन जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां देखें कटऑफ लिस्ट
Krystle D'Souza को 'डस्की स्किन टोन' के चक्कर में सुननी पड़ी थी बातें, 10 सालों तक बदलना पड़ा आंखों का रंग
Chip Plant: जोहो CEO ने ओडिशा में चिप प्लांट के लिए 3034 करोड़ रुपये के निवेश की रिपोर्ट का किया खंडन
कल से शुरू हो जाएगी नई BYD eMax 7 की बुकिंग, इस कीमत पर होगी ऑर्डर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited