IND vs ZIM: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी ने किया डेब्यू

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया जब पहली बार जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरी तो 3 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे का दौरा कर रही टीम इंडिया की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में हैं। हरारे में पहले टी20 मुकाबले में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा सहित 3 खिलाड़ियों को टी20 डेब्यू कैप सौंपी गई। इन तीनों खिलाड़ियों के लिए यह कभी न भूलने वाला पल था।

गिल की कप्तानी में टीम इंडिया
01 / 05

गिल की कप्तानी में टीम इंडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग और शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी है। हरारे में पहले मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से 3 खिलाड़ी ने डेब्यू किया।

रियान पराग
02 / 05

रियान पराग

राजस्थान की ओर से आईपीएल में धमाल मचाने वाले असम के रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उन्हें उनके पिता पराग दास ने डेब्यू कैप सौंपी जो असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। वह टीम इंडिया की ओर से टी20 खेलने वाले 112वें खिलाड़ी बने। आईपीएल में पराग ने 16 मैच की 14 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 52.09 के औसत और 149.21 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बना लिए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। नाबाद 84 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ​और पढ़ें

अभिषेक शर्मा
03 / 05

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स की ओर से आईपीएल में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक से तूफानी बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा को भी डेब्यू करने का मौका मिला। वह भारत की ओर से टी20 खेलने वाले 111वें खिलाड़ी बने। उन्होंने आईपीएल 2024 में 16 मैच की 16 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 204.21 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 75 रन था। ​और पढ़ें

ध्रुव जुरेल
04 / 05

ध्रुव जुरेल

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट सीरीज में बल्ले से अपन लोहा मनवा चुके ध्रुव जुरेल को भी टी20 डेब्यू करने का मौका मिला। वह 113वें भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच में 63 की औसत से 190 रन बनाए थे।

तीनों ने एक साथ शेयर की तस्वीर
05 / 05

तीनों ने एक साथ शेयर की तस्वीर

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा और रियान पराग ने डेब्यू किया। तीनों ने एक साथ तस्वीर शेयर की। टी20 में डेब्यू करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited