आईपीएल में शतक जड़ने वाले पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर गहमागहमी तेज हो गई हैं। टीमें सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के साथ नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए रणनीति नए सिरे से तैयार कर रही हैं। क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की चर्चा हो रही है। हम आपको आईपीएल के पुराने रिकॉर्ड्स से रूबरू करा रहे हैं। इस कड़ी में हम आज आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने का कारनामा करने वाले पांच सबसे उम्रदराज प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं। जानिए किसके नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड?

ए़डम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। गिलक्रिस्ट ने 2011 में 39 साल 184 दिन की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला शतक जड़ा था। उस मैच में गिलक्रिस्ट ने 55 गेंद में 106 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और आतिशी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। उस वक्त जयसूर्या की उम्र 38 साल 319 दिन थी। वो 17 साल बाद भी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शतक जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। उस मैच में जयसूर्या ने 48 गेंद में 114 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के जड़े थे।

क्रिस गेल
आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शतक जड़ने के मामले में तीसरे पायदान पर यूनिवर्स बॉस के नाम से विख्यात कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल ने 38 साल 210 दिन की उम्र में किंग्स इलेवन पंजाब(पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहाली में शतक जड़ा था। साल 2018 में खेले गए उस मैच में गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104* रन की पारी खेली थी। जिसमें एक चौका और 11 छक्के शामिल थे।

सचिन तेंदुलकर
आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में चौथा नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए कोच्ची टस्कर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शतक जड़ा था। उस दिन सचिन की उम्र 37 साल 356 दिन थी। उस पारी में सचिन ने 66 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए थे। जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सचिन आईपीएल में शतक जड़ने वाले आज भी सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने हुए हैं।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का नाम आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर है। रोहित ने साल 2024 में मुंबई की ओर से खेलते हुए वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उस दिन रोहित की उम्र 36 साल 350 दिन थी। 63 गेंद में नाबाद 105 रन की उस पारी में रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के जड़े थे।

फोटोकॉपी दुकान चलाने वाले का कमाल है Vishal Mega Mart, कभी उधारी से हुआ गुजारा

GHKKPM 7 Maha Twist: पोल खुलते ही धक्के मारकर निकाला जाएगा ऋतुराज, तेजस्विनी-रजत का कातिल निकलेगा कोई और

IPL 2025 में राजस्थान के मैच खत्म, 14 वर्षीय वैभव ने बनाए कितने रन, लगाए कितने छक्के

जावेद अख्तर के 10 मशहूर शेर: याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगा, कल रस्ते में उस ने हम को पहचाना तो होगा

Income Tax Return Filing 2025: इन 7 प्रकार के व्यक्तियों को ITR फाइल करना अनिवार्य, नहीं तो लग सकती है पेनाल्टी

आगरा की 'ड्रीम गर्ल' ने सिर्फ दिल ही नहीं, बैंक अकाउंट भी लूटा; ऐसे चलता था ब्लैकमेल का खेल

₹10 से कम कीमत वाला पेनी स्टॉक चर्चा में! सरवेश्वर फूड्स ने अधिकृत पूंजी ₹120 करोड़ से बढ़ाकर ₹160 करोड़ की

सुबह के समय नहाना बेहतर या फिर शाम का टाइम का राइट - जानें हेल्दी बॉडी के लिए कब नहाएं

स्मॉल-कैप मल्टीबैगर! केल्टन टेक सॉल्यूशंस ने FCCB इश्यू को किया सफलतापूर्वक बंद

Confirm Train Ticket: आसान फॉर्मूला बताएगा, आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited