क्या नीरज चोपड़ा और मनु भाकर करने जा रहे हैं शादी, शूटर के पिता ने दी बड़ी जानकारी
Will Neeraj Chopra And Manu Bhaker Marry: ओलंपिक में भारत को जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जिताने वाले नीरज चोपड़ा और शूटिंग में दो कांस्य जीतने वाली मनु भाकर की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों की शादी की चर्चाएं होने लगी हैं। इसको लेकर अब मनु के पिताजी ने बड़ी जानकारी दी है।

नीरज और मनु की वायरल तस्वीरें
ओलंपिक समाप्त होने के बाद किसी समारोह या भोज पर नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की मुलाकात हुई जिसे तमाम कैमरों ने कैद किया। इसके बाद मनु के माता-पिता ने भी नीरज पर खूब प्यार लुटाया और देखते-देखते तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

क्या शादी करने वाले हैं नीरज-मनु?
नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की तस्वीरें चर्चा में आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि क्या इन दोनों का रिश्ता पक्का हो गया है। कुछ फैंस ने इस जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी भी करार दे दिया। अब सवाल यही है कि क्या इन दोनों और इनके परिवार के बीच आम बातचीत को रिश्ते का नाम दिया जाए।

मनु के पिता ने दी बड़ी जानकारी
तस्वीरों के वायरल होने के बाद जब ऐसी खबरें चर्चा में आने लगीं तो शूटर मनु भाकर के पिता को आगे आकर सफाई देनी पड़ी है। मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पद पर कार्यरत उनके पिता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि- मनु अब भी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है। हम इस बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।

नीरज को बेटे जैसा मानती हैं मनु की मां
मनु भाकर के पिता ने आगे ये भी बताया कि मनु की मां नीरज चोपड़ा को बेटे जैसा मानती हैं। वहीं एक नीरज के एक करीबी ने इन अफवाहों पर कहा कि नीरज की शादी गुपचुप तरीके से नहीं होगी और जब होगी तो सबको पता चलेगा।

क्या है मनु भाकर की उम्र
मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया में हुआ था और उनकी उम्र अभी सिर्फ 22 वर्ष है। वहीं अगर नीरज की बात करें तो उनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के खांद्रा में हुआ था और उनकी उम्र 26 वर्ष है।

वादियों को चूमकर निकलेंगे 2 Highway! सबसे लंबी सुरंग पर होगा नॉन स्टॉप सफर; स्टीयरिंग पर हाथ रखते पहुंचेंगे देश के दिल कश्मीर

डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने के बाद एलन मस्क की संपत्ति बढ़ी या घटी, अब है कितनी

पैट कमिंस ने तोड़ा कैलिस का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

पति-पत्नी और पंगा के सेट पर हिना-रॉकी की प्यारी केमिस्ट्री, मियां-बीवी ने पैपराजी को दिया खास न्योता

Stars Spotted Today: हाथों में मेहंदी लगाए पति संग पहली बार स्पॉट हुईं हिना खान, नो मेकअप लुक में हसीन लगीं आलिया

FIH प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में भारत को मिली अर्जेंटीना के खिलाफ हार

एशिया कप 2025 के आयोजन पर अनिश्चित्ता जारी, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 IAS सहित पांच HCS अधिकारियों का ट्रांसफर

Bangladesh New ODI Captain: बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो से छीनी वनडे टीम की कमान, इस खिलाड़ी बनाया नया कप्तान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited