IPL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी
Mumbai Indians players likely to be unsold in IPL 2025 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर सारी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा इससे पहले कई बड़े खिलाड़ियों को टीमों द्वारा रिलीज किया जाएगा। इसमें से कई का ऑक्शन में ज्यादा कांपिटिशन के चलते बिकना मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस के कौन से वो खिलाड़ी हैं जो शायद ऑक्शन में ना बिके

पीयूष चावला
मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला का रिलीज होना तय माना जा रहा है उन्हें आईपीएल ऑक्शन में शायद ही कोई टीम अब खरीदे। पीयूष लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उनका अगले साल बिकना मुश्किल है।

अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर को शायद ही रिटेन करे टीम के पास अच्छे अनकैप्ड खिलाड़ी मौजूद हैं। अर्जुन का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है ऐसे में अगर ऑक्शन में मुंबई उन्हें नहीं खरीदती है तो वे अनसोल्ड रह सकते हैं।

क्वेना मफाका
मुंबई इंडियंस ने बड़ी उम्मीदों के साथ क्वेना मफाका को आईपीएल 2024 में खरीदा था हालांकि वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। मफाका ने 2 मैचों में ही 89 रन लुटा दिए और केवल एक ही विकेट झटक पाए।

मोहम्मद नबी
मोहम्मद नबी को पिछले साल 7 मैच खेलने के लिए मिले लेकिन वे केवल 35 रन ही बना पाए और उन्हें गेंद से ज्यादा मौका नहीं मिला। ऐसे में नबी को शायद की कोई टीम आगे खरीदे।

ल्यूक वुड
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को भी काफी उम्मीदों से खरीदा था लेकिन वे कुछ कमाल नहीं कर पाए। वुड ने केवल 2 मैचों में ही 93 रन लुटा दिए और बाद में बाहर भी हो गए। ऐसे में उनका आईपीएल 2025 ऑक्शन में बिकना मुश्किल है।

Top 7 TV Gossips: हिबा नवाब ने 'झनक' को कहा आखिरी अलविदा, अस्पताल में भर्ती हुईं सना मकबूल

Fashion Fight: करीना का पुराना दुपट्टा पहन पाकिस्तान में यूं चमकी थी हानिया आमिर, शरारा कुर्ती के साथ कॉपी किया था लुक, देखें कौन लगा बेस्ट

एक दूजे के हुए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, उम्र में है इतना अंतर

CP-सरोजिनी हुए पुराने.. दिल्ली की लड़कियां बैग खरीदने जाती हैं यहां, भारत के सबसे सस्ते हैंडबैग्स की शॉपिंग के लिए करें विजिट

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग न्यूयॉर्क में स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, बेटी मालती संग की मस्ती

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: पंचांग अनुसार ये हैं आज के शुभ मुहूर्त, तो विस्तार से जाने प्रदोष राहुकाल तो सूर्योदय, सूर्यास्त समय

कल का मौसम 09 June 2025 : बारिश होगी तूफानी! गिरेगी बिजली आएगी आंधी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

चिराग पासवान की हुंकार; बिहार को 'फर्स्ट' बनाने का संकल्प, लड़ेंगे सभी 243 सीटों पर चुनाव

बिदेसिया: कहानी प्रवास, प्रेम और प्रतीक्षा की, आवाज हर उस दिल की जो किसी अपने से बिछड़ा

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, गंभीर बीमारी के चलते हुईं अस्पताल में भर्ती
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited