ICC मेंस T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले प्लेयर
ICC Men's T20I Cricketer of the Year: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को साल 2024 में उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। अर्शदीप ने इस अवार्ड की रेस में पाकिस्तान के बाबर आजम, जिंबाब्वे के सिकंदर रजा और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पछाड़ा। साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने की रेस में शामिल अर्शदीप अकेले गेंदबाज थे और अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे। आइए जानते हैं उनसे पहले कौन से खिलाड़ी जीत चुके हैं ये अवार्ड?

साल 2021 में हुई थी अवार्ड की शुरुआत
आईसीसी ने साल 2021 साल के सर्वश्रेष्ठ टी20आई क्रिकेटर अवार्ड की शुरुआत की थी। इससे पहले इस अवार्ड का नाम ट्ववेंटी-ट्वेंटी इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ऑफ ईयर अवार्ड था। जो एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता था।

मोहम्मद रिजवान बने थे पहले विनर
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। उन्होंनेजोस बटलर, वनिंदु हसरंगा और मिचेल मार्श को पछाड़कर ये अवार्ड हासिल किया था।

सूर्यकुमार यादव ने किया था 2022 में कब्जा
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव साल 2022 में आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे थे। सूर्या ने इस अवार्ड की रेस में सिकंदर रजा, सैम कुरेन और मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा था।

सूर्या ने 2023 में भी कब्जा रखा बरकरार
सूर्यकुमार यादव साल 2023 में भी ये अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे। उन्होंने इस बार अवार्ड की रेस में जिंबाब्वे के सिकंदर रजा, नामीबिया के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को पीछे छोड़ा था। सूर्या लगातार दो बार ये अवार्ड जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे।

अब अर्शदीप ने मारी बाजी
अर्शदीप सिंह आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले अवार्ड जीतने वाले दोनों खिलाड़ी बल्लेबाज थे। ऐसे में अर्शदीप ने भी अपना नाम ये अवार्ड जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।

CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, समझ लीजिए नियम

दिल्ली के इन बाजारों से होगी शादी की धुआंधार शॉपिंग वो भी सस्ते में, जानें सभी के नाम

TMKOC से निकलते ही चांद सी चमकी टप्पू की किस्मत, बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर संग जल्द करेगा काम

शुगर के मरीजों के लिए अमृत है इस खास आटे की रोटी, डायबिटीज पर करती है सीधा वार, गेहूं-बाजरे की रोटी को करे फेल

शादी के गहने-कपड़े यहां वहां कॉपी पेस्ट कर पहनती हैं आलिया-श्लोका, फैशन का ऐसा जलवा नहीं देखा होगा कहीं

'जो करेगा जात-पात की बात, उसे मार दी जाएगी लात'; नितिन गडकरी को मिला कांग्रेस और उद्धव की शिवसेना का साथ

टेस्ला की एंट्री लगभग तय! भारत में अपनी कारों के लिए मान्यता खोज रही कंपनी

खिलाड़ियों के साथ परिवार न जाने के बीसीसीआई नियमों पर पहली बार बोले विराट कोहली

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, थोक महंगाई दर के अलावा फेड और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा होगा अहम

इसरो और एससीएल का कमाल, अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited