क्या धोनी बदल पाएंगे सीएसके की तकदीर, ऐसा है कप्तानी रिकॉर्ड
MS Dhoni as CSK Captain in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच में न्नई सुपर किंग्स की टीम में अचानक बड़ा बदलाव हो गया है। दरससल टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ चोट के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम ने एक बार फिर से अपने अनुभवी खिलाड़ी और चैंपियन लीडर महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनते ही टीम को उनसे अपनी तकदीर बदलने की उम्मीद होगी। धोनी एक दमदार लीडर हैं और ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या वे टीम की किस्मत बदल पाएंगे कि नहीं।

सीएसके का खराब प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद ही खराब रहा है। टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और इसमें से केवल एक ही मैच जीत पाई है। सीएसके को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

गायकवाड़ की खलेगी कमी
रुतराज गायकवाड़ भले ही शानदार फॉर्म में नहीं थे लेकिन वे टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उनके होने से टीम को मजबूती मिलती थी। गायकवाड़ का परफेक्ट रिप्लेसमेंट टीम के पास मौजूद नहीं है।

सीएसके को पांच खिताब जीता चुके धोनी
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब जीता चुके हैं। धोनी आईपीएल के इतिहास के इकलौते कप्तान भी हैं जिन्होंने टाइटल को बचाया है। ऐसे में धोनी से काफी उम्मीदें होगी।

धोनी का ऐसा है कप्तानी रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 212 मैचों में कप्तानी की है और इसमें से टीम को उन्होंने 128 मैचों में जीत दिलाई है। धोनी का जीत प्रतिशत 60.37 है।

आईपीएल 2025 में धोनी का प्रदर्शन
महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। धोनी ने अब तक 5 मैचों में केवल 103 रन बनाए हैं। वे पिछले मैच में हालांकि लय में दिखे थे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भी आए थे।

इन अंगों में सूजन साबित हो सकती है जानलेवा, लिवर सड़ने का हो सकता है लक्षण, न करें अनदेखा

क्या रोहित-कोहली के रिटायरमेंट के पीछे था गंभीर का हाथ, खुद किया खुलासा

कौन है 23 साल के गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड, ODI में सबसे तेज 50 का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला

हैदराबाद से हार के बाद टॉप-2 में कैसे पहुंचेगी आरसीबी?

भारत का इकलौता राज्य जिसमें मात्र दो जिले हैं, बताने वाला कहलाएगा GK का धुरंधर

Good Morning Quotes: इन Top 10 गुड मॉर्निंग मैसेज और कोट्स के साथ करें शनिवार के दिन की शुरुआत, पूरा दिन बनेगा खास

वेट लॉस का है प्लान तो नाश्ते में खाएं ये 3 चीजें, मोम की तरह पिघलने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी

RBI Dividend: आरबीआई मोदी सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड

'बीते कई दशकों से आतंकवाद से पीड़ित हैं, दुनिया को बताएंगे', अमेरिका रवाना होने से पहले शशि थरूर का बड़ा बयान

UP में आज फिर बरसेंगे बदरा, 61 जिलों में आंधी-बिजली का खतरा; समय से पहले होगी मॉनसून की दस्तक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited