भारतीय क्रिकेटर के पिता पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप, क्रिकेट क्लब की सदस्यता छीनी गई
Jemimah Rodrigues Controversy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर जेमिमा रॉड्रिग्ज मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब खार जिमखाना ने उनकी मेम्बरशिप रद्द कर दी है। इसकी वजह जेमिमा के पिता बने हैं। जेमिमा के पिता पर बहुत गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद ये फैसला लिया गया। क्या है पूरा मामला यहां जानिए।

विवादों में जेमिमा रॉड्रिग्स
महिला भारतीय क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्ज ने देश को कई रोमांचक जीत दिलाई हैं लेकिन अब ये खिलाड़ी एक बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है और वो भी खुद की वजह से नहीं।

मुश्किल में भारतीय क्रिकेटर
जेमिमा रॉड्रिग्ज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल से अपना सम्मान कमाया है, लेकिन अब वो एक विवाद में फंस गई हैं जिसके चलते मुंबई के प्रतिष्ठित खार जिमखाना क्लब ने उनकी सदस्यता छीनने का फैसला ले लिया।

पिता बने हैं विवाद का कारण
खार जिमखाना क्लब ने जेमिमा की सदस्यता रद्द करने का फैसला तब लिया जब उनके पिता पर गंभीर आरोप लगे। खार जिमखाना क्लब की मैनेजिंग कमिटी ने बताया कि क्लब क्षेत्र में ही उनके पिता धर्म परिवर्तन करने में लगे थे।

डेढ़ साल के लिए बुक किया था हॉल
खार जिमखाना क्लब की मैनेजिंग कमिटी के सदस्य शिव मल्होत्रा ने बताया है कि जेमिमा के पिता ब्रदर मैनुअल मिनिस्ट्रीज नामक संस्थान से जुड़े हुए थे। उन्होंने यहां डेढ़ साल के लिए प्रेसिडेंशियल हॉल बुक किया था जहां 35 इवेंट आयोजित हुए। हमें पता है वहां क्या सब चल रहा था।

हमारी नाक के नीचे ये हो रहा था
शिव मल्होत्रा ने बताया कि- हम पूरे देश में धर्म परिवर्तन की घटनाएं सुनते हैं, लेकिन यहां तो ये हमारी नाक के नीचे हो रहा है। खार जिमखाना के संविधान के तहत बाय-लॉ नियम 4A के मुताबिक क्लब यहां कोई धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं देता।

हमने अपनी आंखों से देखा
खार जिमखाना के पूर्व प्रेसिडेंट नितिन गेडकर ने कहा- मैं, मल्होत्रा और कुछ अन्य सदस्य उसे देखने गए। वहां कमरे में अंधेरा था, ट्रांस म्यूजिक बज रहा था और एक महिला कह रही थी वो हमें बचाने आ रहे हैं। मैं दंग रह गया कि ये सब यहां कैसे चल रहा है। हमने विरोध में फैसला लिया कि जेमिमा की मेम्बरशिप रद्द हो।

जेमिमा रॉड्रिग्ज का करियर
जेमिमा रॉड्रिग्ज अब लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं। उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तब से अब तक वो 104 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2142 रन बना चुकी हैं। वहीं 30 वनडे मैचों में 710 रन और 5 विकेट लिए हैं। जबकि 3 टेस्ट मैचों में 235 रन बनाए हैं।

Anupamaa: ओवरएक्टिंग कर कहानी का नाश मार रहे हैं ये कलाकार, जल्द ही निकाल देंगे राजन शाही का दिवाला

Father's Day:पापा की गोद में सिर रखे दिखीं कियारा आडवाणी, सनी देओल ने धर्मेंद्र संग शेयर की धांसू फोटो

IPL में फ्लॉप रहे खिलाड़ी ने MLC में लूट ली महफिल

प्लेन के पंखों में ही क्यों भरा जाता है ईंधन, कहीं और क्यों नहीं होती तेल की टंकी?

कितना गहरा है प्रशांत महासागर? जानें कितनी है इसकी लंबाई

Raid 2 OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस दिन से नेटफ्लिक्स पर गदर काटेगी 'रेड 2', जानें क्या होगी डेट

आयुर्वेद के अनुसार ये अच्छी आदतें भी बन सकती हैं खतरनाक, 99% लोग रोज कर रहे ये गलती

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे, राष्ट्रपति निकोस ने खुद की आगवानी

NICL AO Recruitment 2025: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारी के 266 पदों पर निकाली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

ईरान में जंग जैसे हालात, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर; टेलीग्राम लिंक से मिलेगा हर ताजा अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited