महेंद्र सिंह धोनी IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं, CSK के CEO ने चौंकाने वाली जानकारी दी

MS Dhoni Will Play In IPL 2025 Or Not: आईपीएल का सबसे बड़ा चेहरा और सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी अगर कोई है, तो वो महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी अपने आईपीएल करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन वो आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं ये अब भी सस्पेंस बना हुआ है। ऊपर से चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ ने कुछ ऐसा कह दिया है जिससे धोनी के फैंस अब असमंजस में पड़ गए हैं।

01 / 07
Share

धोनी ने बढ़ाई उत्सुकता

धोनी वो खिलाड़ी जो अपने फैसले अचानक सुनाते हैं, उनके अलावा किसी अन्य को नहीं पता होता कि उनका अगला कदम क्या होगा। आईपीएल के अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस कड़ी में एक ताजा बयान ने हलचल मचा दी है।

02 / 07
Share

महेंद्र सिंह धोनी और आईपीएल 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और इस लीग के सबसे खास खिलाड़ी के रूप में देखे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं इस पर सवाल बरकरार है। सभी टीमों को 31 अक्टूबर तक अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करनी है लेकिन धोनी पर अब तक कुछ साफ नहीं है।

03 / 07
Share

धोनी पर टीम CEO का बयान आया

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपने एक ताजा बयान में धोनी की आईपीएल 2025 में उपलब्ध्ता पर बात कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा कि सब हैरान हैं।

04 / 07
Share

CSK टीम के CEO का चौंकाने वाला बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा है कि वे धोनी से लगातार संपर्क में हैं क्योंकि 31 अक्टूबर तक रिटेंनशन लिस्ट सौंपनी है। सीईओ ने कहा- हम भी चाहते हैं कि वो खेलें। लेकिन धोनी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। धोनी ने कहा है कि मैं 31 तारीख से पहले आपको बता दूंगा। हम उम्मीद करते हैं कि वो खेलें।

05 / 07
Share

इस वजह से समय ले रहे हैं माही

धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलने के लिए इतना सोच-विचार कर रहे हैं इसके पीछे दो कारण हो सकते हैं। पहला उनके घुटने की इंजरी जो अब भी दिक्कत देती है और मुमकिन है कि वो डॉक्टरों से चर्चा कर रहे होंगे। वहीं दूसरा कारण हो सकता है उनकी सैलरी क्योंकि वो अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होंगे, ऐसे में उन्हें सैलरी में नुकसान भी हो सकता है।

06 / 07
Share

CSK किसी भी हद तक जाएगी

जब धोनी के हिसाब से बोर्ड ने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के रिटेंशन नियम बदल डाले तो ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स भी किसी भी हद तक जाएगी कि धोनी को आईपीएल 2025 में शामिल करें। मुमकिन है कि अनकैप्ट होने के बावजूद उनको फ्रेंचाइजी बड़ी रकम में साइन करे।

07 / 07
Share

इस बार नई भूमिका में दिख सकते हैं माही

पिछली बार की तरह अगर घुटने की चोट ज्यादा समस्या पैदा कर रही है तो हो सकता है कि धोनी अधिकतर मौकों पर इंपैक्ट प्लेयर और मेंटॉर के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे। उनका मैदान में रहना और कुछ गेंदें खेलने पिच पर आना ही दर्शकों से मैदान खचाखच भर देगा ये बात आयोजक अच्छे से जानते हैं।