दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान की रेस में ये तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया का कप्तान भी शामिल

Three Players Can Replace Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा। एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की पिछले सीजन में बतौर कप्तान वापसी हुई थी। फ्रेंचाइजी को उनसे उम्मीद थी, लेकिन पंत अपनी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाए। टीम पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर रही थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत को लेकर खबर आ रही है कि वे इस साल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ देंगे और नई टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो पंत की जगह ये खिलाड़ी ले सकते हैं।

टीम का प्रदर्शन रहा था खराब
01 / 05

टीम का प्रदर्शन रहा था खराब

आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम को लीग के 14 मुकाबलों में से 7 मुकाबलों में जीत और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 14 अंक के साथ छठवें नंबर पर रही थी।

पंत की कप्तानी का लेखा-जोखा
02 / 05

पंत की कप्तानी का लेखा-जोखा

ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 43 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम को 55.81 प्रतिशत जीत मिली है। पंत को अपनी कप्तानी में 24 मैचों में जीत और 19 मुकाबले में हार मिली है।

अक्षर पटेल
03 / 05

अक्षर पटेल

ऋषभ पंत की जगह लेने के मामले में अक्षर पटेल का नाम भी आगे चल रहा है। अक्षर पटेल टीम के लिए बल्ले और गेंदों से ऑलराउंड प्रदर्शन करते हैं। वे एक मैच में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। हालांकि, इस मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सबके बाद फ्रेंचाइजी अक्षर पर भरोसा जता सकती है।

डेविड वॉर्नर
04 / 05

डेविड वॉर्नर

ऋषभ पंत अगर दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ते हैं तो उनकी जगह टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ले सकते हैं। पंत की अनुपस्थिति में वे कई मैचों में कप्तानी की थी। फ्रेंचाइजी उनको एक बार फिर मौका दे सकती है। वॉर्नर ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहली बार चैम्पियन बनाया था।

सूर्यकुमार यादव
05 / 05

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी ऋषभ पंत को रिप्लेस कर सकते हैं। उनका नाम भी इस रेस में शामिल हैं। सूर्या का पिछला सीजन काफी अच्छा रहा था। इसके अलावा उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited