नीरज चोपड़ा के पांच बेस्ट थ्रो, पहला वाला तो गया था इतना दूर
Tokyo Olympic Champion Neeraj Chopra Best Throw: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का एक बार फिर दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। डायमंड लीग 2024 के खिताबी मुकाबले में दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे। वे सिर्फ एक सेंटीमीटर के कारण गोल्ड मेडल से चूक गए। टूर्नामेंट में उन्होंने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.86 मीटर का फेंका, लेकिन विजेता एंडरसन पीटर्स के 87.87 मीटर से एक सेंटीमीटर पीछे रह गए। आइए जानते हैं नीरज चोपड़ा के पांच बेस्ट थ्रो के बारे में। उन्होंने कब और कहां थ्रो किया था।

नीरज का पहला बेस्ट थ्रो
टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने 2024 में बेस्ट थ्रो फेंका था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में खेले गए टूर्नामेंट में 89.45 मीटर का थ्रो किया था। इस टूर्नामेंट के नीरज दूसरे नंबर पर रहे थे।

नीरज का दूसरा बेस्ट थ्रो
भारतीय स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का दूसरा बेस्ट थ्रो 2023 में आया था। उन्होंने 2023 में चीन में खेले गए एशियन गेम्स में 88.88 मीटर का थ्रो किया था और इस टूर्नामेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज का तीसरा बेस्ट थ्रो
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का तीसरा बेस्ट थ्रो 2023 में आया था। उन्होंने 2023 में हंगरी में खेले गए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 88.17 मीटर का थ्रो किया था। इस टूर्नामेंट भी नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था।

नीरज का चौथा बेस्ट थ्रो
दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का चौथा बेस्ट थ्रो 2022 में आया था। उन्होंने 2022 में यूनाइटेड स्टेट में खेले गए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर का थ्रो किया था। इस टूर्नामेंट में वे दूसरे नंबर पर रहे थे।

नीरज का पांचचां बेस्ट थ्रो
भारत के नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो 2018 में आया था। उन्होंने 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में 88.06 मीटर का थ्रो किया था। इस टूर्नामेंट में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था।
पोपला है ये जीव, डायनासोर से भी पहले से है मौजूद
May 29, 2025

Gita Updesh: चाहिए सुकून भरी जिंदगी तो जीवन में उतार लें गीता में बताए ये उपदेश, खुशियों से भर जाएगी आपकी लाइफ

शरीर की दुर्गंध कहीं आपके बच्चे के लिए बन न जाए शर्मिंदगी का कारण, आज ही अपनाएं ये देसी नुस्खे

Top 7 TV Gossips: कानूनी नहीं है दिव्यांका-विवेक की शादी, सिर पर कलश रख देबिना बनर्जी ने किया गृह प्रवेश

गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर में हिटमैन रोहित रच सकते हैं इतिहास, बस दो कदम हैं दूर

4 राज्य 18 जिले हजारों गांव, बनने वाला है 610 KM लंबा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे; किसान हो जाएंगे मालामाल

अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी, वॉशिंगटन के एक पार्क में अब चलीं गोलियां; 7 में से 3 की हालत गंभीर

Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे समेत 4 ऑफिसर सस्पेंड, ACB ने लिया रिमांड पर

पक्षियों को दाना डालते वक्त भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, हो जाएंगे ये बड़े नुकसान

खुशखबरी : MP को रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन शहरों के बीच चलेंगी 3 नई ट्रेनें; बिछाई जाएंगी रेल लाइनें

'पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में वापस लाया जाना चाहिए' रियाद में Pak पर भड़के ओवैसी-Video
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited