होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

क्या निकाह करने जा रहे हैं सानिया और शमी, पिता ने दिया बड़ा अपडेट

Sania Mirza And Mohammed Shami Marry Or Not: भारत के दो महान खिलाड़ी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देश के सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। हाल ही में एक खबर आई थी कि सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी निकाह करने जा रहे हैं। लेकिन सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने दोनों की शादी पर बड़ा अपडेट दिया है। ​साल के शुरुआती दिनों में सानिया का अपने पति शोएब मलिक से तलाक हो गया था। वहीं, शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग रह रहे हैं।

टेनिस की स्टार खिलाड़ी हैं सानिया टेनिस की स्टार खिलाड़ी हैं सानिया
01 / 05
Share

टेनिस की स्टार खिलाड़ी हैं सानिया

सानिया मिर्जा भारत की स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। सानिया ने टेनिस में कई बड़े खिताब जीते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

2010 में हुई थी सानिया-शोएक की शादी 2010 में हुई थी सानिया-शोएक की शादी
02 / 05
Share

2010 में हुई थी सानिया-शोएक की शादी

सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी। लेकिन साल के शुरुआत में सानिया और शोएब की तलाक की खबर सामने आई थी।

03 / 05
Share

भारतीय टीम के सदस्य हैं शमी

मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सदस्य हैं। वे टीम के स्टार गेंदबाजों में से एक हैं। भारत की मेजबानी में 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी कर टीम के हीरो रहे थे।

04 / 05
Share

2014 में हुई थी शमी और हसीन की शादी

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की 2012 में पहली बार मुलाकात हुई थी। करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 6 जून 2014 को शादी कर ली थी। हालांकि , अभी दोनों अलग रहते हैं।

05 / 05
Share

सानिया के पिता का शादी को लेकर बड़ा अपडेट

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी को लेकर सानिया के पिता इमरान ने कहा कि यह सब बकवास है। वह उनसे मिली भी नहीं है।