IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स मैदान पर उतरे और कोई रिकॉर्ड न बने, ऐसा हो नहीं सकता। मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में भी 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम 4 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रुतुराज गायकवाड़ द्वारा सबसे तेज फिफ्टी के साथ-साथ अश्विन के नाम भी एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए ये रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई ने एक-दो नहीं बल्कि 4 रिकॉर्ड अपने नाम किए।

नूर अहमद (पहला रिकॉर्ड)
नूर अहमद ने सीएसके के डेब्यू करते हुए बेस्ट स्पेल डाला। मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले में 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

रविचंद्रन अश्विन (दूसरा रिकॉर्ड)
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दूसरा रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम जुड़ा। अश्विन आईपीएल इतिहास के पहले स्पिनर बने जिन्होंने पावरप्ले में 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने विल जैक्स को आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रुतुराज गायकवाड़ (तीसरा रिकॉर्ड)
तीसरा रिकॉर्ड रुतुराज गायकवाड़ के नाम जुड़ा। वह मुंबई के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बन गए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 22 गेंद में 50 रन पूरे किए।

रवींद्र जडेजा (चौथा रिकॉर्ड)
रवींद्र जडेजा ने चेन्नई में 50 मैच पूरे किए। 2012 में चेन्नई से जुड़ने वाले जडेजा इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। साल 2023 में जब जडेजा ने आखिरी बार ट्रॉफी उठआई थी तो उसके सूत्रधार सर जडेजा ही थे।

चेन्नई ने जीत के साथ किया आगाज
चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ जीत के साथ आईपीएल 2025 का आगाज किया। पहले मुकाबले में उसने मुंबई को 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

अब रात में भी होंगे ताज के दीदार, पूर्णिमा का इंतजार करने की जरूरत नहीं

Top 7 TV Gossips: टीआरपी की खातिर YRKKH में फिर आएगा लीप, अश्नूर कौर के 'सुमन इंदौरी' पर लगेगा ताला

ये 7 देश जहां लखपति भारतीय बिना कुछ किये बन जाएंगे करोड़पति

जुबान लड़खड़ा देंगे अंग्रेजी के ये 5 वाक्य, एक बार में पढ़ लिया तो कहलाएंगे उस्ताद

UPA, NDA सरकारों के प्रयासों का नतीजा है तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, 2009 में शिकागो में हुआ अरेस्ट, जानें टाइम लाइन

यूपी, बंगाल, कश्मीर, महाराष्ट्र... देशभर के अलग-अलग हिस्सों में वक्फ कानून के खिलाफ हुआ विरोध; सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

कार्तिक-करण की नेक्स्ट मूवी का नाम होगा 'Naagzilla', सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

Jaat की सफलता देख खुशी से फूली नहीं समा रही सौतेली मां हेमा मालिनी, बोलीं 'धरम जी भी...'

बदहाल PAK में इमरान खान की रिहाई की मांग हुई तेज, 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार

Mom 2: मां श्रीदेवी की विरासत आगे बढ़ाएंगी खुशी कपूर, पापा बोनी कपूर लगाएंगे पैसा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited