IPL 2025 ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी मुंबई इंडियंस की नजर
Mumbai Indians IPL 2025 Mega Auction Strategy: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की टीम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों को टीम अपने साथ शामिल कर एक बार फिर से खिताब जीतना चाहेगी। आइए कौन से वो पांच प्लेयर हैं जिन पर मुंबई इंडियंस दांव खेल सकती है।

ग्लेन मेक्सवेल
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी और मेक्सवेल का अलग हो सकते हैं। ऐसे में मेक्सवेल जैसे धाकड़ ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से अपने साथ शामिल करना चाहेगी। वे टीम में विस्फोटक बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं और वानखेड़े में उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। मेक्सवेल वानखेड़े में वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेल चुके हैं।

फिल सॉल्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के मजबूरी में विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट को छोड़ना पड़ सकता है। वहीं मुंबई इंडियंस इशान किशन को रिलीज कर सकती है ऐसे में उन्हें ओपनर की जरूरत होगी जो कि फिल सॉल्ट पूरी कर सकते हैं।

गस एटकिंसन
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी खराब रही थी। ऐसे में गस एटकिंसन जैसे शानदार गेंदबाज को वे अपने साथ शामिल कर बुमराह को एक अच्छा साथी देना चाहेंगे।

मुशीर खान
मुशीर खान मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा चुके हैं और दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने दमदार पारी खेली है। उनके पास छक्के मारने की भी कला है और मुंबई उन्हें शुरुआत से ही अपने साथ शामिल कर बड़ा खिलाड़ी बनाने का सोच सकती है।

ट्रेविस हेड
अगर मुंबई इंडियंस की टीम फिल सॉल्ट को शामिल नहीं कर पाती है तो टीम ओपनर के तौर पर ट्रेविस हेड को भी ले सकती है जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूरी में रिलीज करना पड़ सकता है।
पुणे का ऐतिहासिक नाम क्या था, जानें शहर का अतीत
Mar 30, 2025

ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, स्टार्क ने बनाया सुपर IPL रिकॉर्ड

कौन हैं अनिकेत वर्मा जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ IPL मैच में कर दी रनों की बारिश

गुर्दे से लिए जहर साबित होता है जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, जानें किडनी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए

IPL 2025 में CSK के लिए परेशानी का सबब बन रहे ये दो खिलाड़ी

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 की 3 कमजोरियां जो उनको ले डूबेंगी

IPL 2025: लगातार दूसरी हार के बाद SRH के कप्तान कमिंस ने प्लेइंग 11 पर कह दी बड़ी बात

पटना और बख्तियारपुर से मोकामा का सफर हुआ आसान, ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे से वाहनों की आवाजाही शुरू

Noida Accident: नोएडा में 'लेम्बोर्गिनी कार' चला रहे एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को रौंदा, दो लोग अस्पताल में भर्ती

Eid Namaz Ka Tarika In Hindi: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

क्या ईरान और अमेरिका में जंग? ट्रंप के पत्र के जवाब में भड़के ईरान ने बातचीच से किया इनकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited