IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की पैनी नजर इन पांच ऑलराउंडर पर
Five All Rounder in IPL 2025 Mega Auction: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का पिछल सीजन बेहद खराब रहा था। टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 14 लीग मुकाबलों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही थी। टूर्नामेंट के आगाज से पहले इस साल मेगा ऑक्शन होना है। टीम अपनी कमियों को ध्यान में रखकर मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन में टीम किन पांच ऑलराउंडर को टारगेट कर सकती है।

खिलाड़ी नंबर-1
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को मुंबई इंडियंस टारगेट कर सकती है। रचिन रवींद्र ने पिछले सीजन में 10 मैचों में 160.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं, वे गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

खिलाड़ी नंबर-2
आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम उनके प्रदर्शन को देखते हुए रिलीज कर सकती है। अगर वे ऑक्शन में आते हैं तो मुंबई इंडियंस बोली लग सकती है। मैक्सवेल ने पिछले सीजन में 52 रन और 6 विकेट चटकाए थे।

खिलाड़ी नंबर-3
मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में आरसीबी के ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर को भी टारगेट कर सकती है। उन्होंने पिछले सीजन में टीम के लिए 183.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने 10 मैचों में कुल 125 रन जोड़े थे। वहीं, गेंदबाजी करने का मौका मिला था, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

खिलाड़ी नंबर-4
मुंबई इंडियंस की नजर राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रियान पराग पर है। अगर रियान को राजस्थान रिलीज कर देती है तो मुंबई इंडियंस खरीदने की पूरी कोशिश करेगी। रियान ने पिछले सीजन में 16 मैचों में कुल 573 रन बनाए थे, लेकिन विकेट चटकाने में असफल रहे थे।

खिलाड़ी नंबर-5
मुंबई इंडियंस की नजर लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर भी है। अगर वे ऑक्शन में आते हैं तो मुंबई उनको खरीदने की कोशिश कर सकती है। स्टोइनिस ने 14 मैचों में कुल 388 रन बनाए थे और 4 विकेट भी लिए थे।

IAS बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं, जानें कैटेगिरी वाइज

Stars Spotted Today: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अल्लू अर्जुन, रवीना की लाडली को भाग्यश्री ने लगाया गले

बारिश से पहले क्यों आता है तूफान, जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

बीसीसीआई ने कर ली थी रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट की तैयारी

जब बाकी नदियां मानी जाती हैं स्त्री तो ब्रह्मपुत्र को क्यों माना जाता है पुरुष, शायद ही किसी को पता होगी वजह

'हाउसफुल 5' की कमाई देख खुशी से झूम उठे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर फैंस को दिया छोटा सा तोहफा

Axiom-4 mission: जिसे एक्सिओम-4 मिशन के हिस्सा हैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, उसकी बढ़ गई लॉन्चिंग की तारीख

दिल्ली में खत्म होगा कूड़े का पहाड़, MCD ने बनाया जबरदस्त प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर बरकरार, आसमान से बरसेगी आग, अगले 2-3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट

राजा रघुवंशी मर्डर केस: हत्याकांड के 3 आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड, मेघालय जाएंगे आकाश, विशाल, राज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited