धोनी से बेहतर कप्तान रोहित, माही के साथी खिलाड़ी ने बताई वजह

MS Dhoni vs Rohit Sharma: एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप दिलाया है। ऐसे में अगर पूछा जाए कि बेहतर कप्तान कौन तो बताना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन हरभजन सिंह ने बिना हिचके इस सवाल का जवाब दिया है और उसके पीछे का कारण भी बताया है।

01 / 05
Share

धोनी या रोहित कौन बेहतर

एमएस धोनी और रोहित शर्मा दोनों ने भारत को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि बेहतर कप्तान कौन? इस सवाल का जवाब थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन धोनी के साथी खिलाड़ी ने बिना हिचके इस सवाल का जवाब दिया।

02 / 05
Share

हरभजन ने चुना कौन बेहतर

चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी और मुंबई इंडियंस में रोहित की कप्तानी में खेल चुके हरभजन सिंह ने इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने रोहित की कप्तानी को धोनी की कप्तानी से ऊपर रखा और इसके पीछे कारण भी बताया।

03 / 05
Share

क्यों बेहतर हैं रोहित

हरभजन सिंह ने रोहित को पीपल्स कैप्टन बताया। उन्होंने कहा वह लोगों के पास जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि वे क्या चाहते हैं। उनके टीम के साथी उनसे बहुत अच्छे से घुल-मिल पाते हैं।

04 / 05
Share

रोहित किसी से कम नहीं

हरभजन सिंह ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया वह अब रोहित भी कर रहे हैं। वह किसी भी मायने में किसी से कम नहीं हैं।

05 / 05
Share

5-5 आईपीएल जीत चुके हैं दोनों

दोनों की कप्तानी की तुलना इसलिए भी होती है क्योंकि आईपीएल में भी दोनों बराबरी पर खड़े हैं। धोनी ने जहां सीएसके को 5 बार चैंपियन बनाया है तो रोहित ने यही काम मुंबई इंडियंस के लिए किया है।