IPL 2025 में 18 करोड़ में रिटेन हो सकते हैं ये 5 कप्तान

​IPL 2025 Retention update: इंडियन प्रीमियर लीग अपने एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। अगले साल आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। इस निलामी से पहले रिटेंशन को लेकर चर्चाएं चल रही है। एक तरफ जहां कई टीमें नए कप्तान की तलाश में होगी वहीं दूसरी ओर कुछ टीमें हैं जो की अपने कप्तान को पहली पसंद के रुप में 18 करोड़ रुपए में रिटेन करेंगी।


हार्दिक पांड्या
01 / 05

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की पहली पसंद के रिटेंशन खिलाड़ी बन सकते हैं और उन्हें 18 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन यादगार नहीं रहा क्योंकि वे अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहे। मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे और पांच साल बाद खिताब जीतेंगे।और पढ़ें

संजू सैमसन
02 / 05

संजू सैमसन

संजू सैमसन IPL 2021 से राजस्थान रॉयल्स की अगुआई कर रहे हैं और उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। सैमसन की अगुआई वाली RR ने IPL 2022 का फाइनल खेला। RR के लिए IPL 2025 से पहले अपना कप्तान बदलने की कोई वजह नहीं है।

ऋषभ पंत
03 / 05

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे ऋषभ पंत को रिटेन zरेंगे। अगर ये होता है तो उन्हें 18 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिल सकते हैं। ऋषभ 2016 में DC में शामिल हुए और तब से वे उनके लिए खेल रहे हैं। ऋषभ ने 2021 में DC की कप्तानी संभाली।

रुतुराज गायकवाड़
04 / 05

रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा अपने खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देती है और रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें 18 करोड़ रुपये का वेतन मिलने की संभावना है। रुतुराज 2019 से CSK के साथ हैं।

श्रेयस अय्यर
05 / 05

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2024 में खिताब जीता और उन्हें फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किया जाना तय है। अय्यर 2022 में केकेआर में शामिल हुए और अब तक दो सीज़न में उनकी कप्तानी कर चुके हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited