IPL 2025 में 18 करोड़ में रिटेन हो सकते हैं ये 5 कप्तान

​IPL 2025 Retention update: इंडियन प्रीमियर लीग अपने एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। अगले साल आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाने वाला है। इस निलामी से पहले रिटेंशन को लेकर चर्चाएं चल रही है। एक तरफ जहां कई टीमें नए कप्तान की तलाश में होगी वहीं दूसरी ओर कुछ टीमें हैं जो की अपने कप्तान को पहली पसंद के रुप में 18 करोड़ रुपए में रिटेन करेंगी।


01 / 05
Share

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की पहली पसंद के रिटेंशन खिलाड़ी बन सकते हैं और उन्हें 18 करोड़ रुपये का वेतन मिलेगा। IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन यादगार नहीं रहा क्योंकि वे अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहे। मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार करेंगे और पांच साल बाद खिताब जीतेंगे।

02 / 05
Share

संजू सैमसन

संजू सैमसन IPL 2021 से राजस्थान रॉयल्स की अगुआई कर रहे हैं और उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है। सैमसन की अगुआई वाली RR ने IPL 2022 का फाइनल खेला। RR के लिए IPL 2025 से पहले अपना कप्तान बदलने की कोई वजह नहीं है।

03 / 05
Share

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि वे ऋषभ पंत को रिटेन zरेंगे। अगर ये होता है तो उन्हें 18 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिल सकते हैं। ऋषभ 2016 में DC में शामिल हुए और तब से वे उनके लिए खेल रहे हैं। ऋषभ ने 2021 में DC की कप्तानी संभाली।

04 / 05
Share

रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा अपने खिलाड़ियों को लंबे समय तक मौका देती है और रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें 18 करोड़ रुपये का वेतन मिलने की संभावना है। रुतुराज 2019 से CSK के साथ हैं।

05 / 05
Share

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2024 में खिताब जीता और उन्हें फ्रैंचाइज़ी द्वारा रिटेन किया जाना तय है। अय्यर 2022 में केकेआर में शामिल हुए और अब तक दो सीज़न में उनकी कप्तानी कर चुके हैं।