मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले 4 खिलाड़ी

Mumbai Indians Captain IPL: मुंबई इंडियंस के 17 साल के इतिहास में कई कप्तान बदले, लेकिन सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा रहे। उन्होंन ने ही एमआई को पहली बार 2013 में चैंपियन बनाया था। लेकिन बात आज उन कप्तानों की करेंगे जिन्होंने टीम इंडिया की भी कप्तानी की।

रोहित शर्मा हैं पहले कप्तान
01 / 05

रोहित शर्मा हैं पहले कप्तान

रोहित शर्मा ने साल 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और बाद में फिर वह टीम इंडिया के भी कप्तान बने। वर्तमान में हिटमैन टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं।

सचिन तेंदुलकर
02 / 05

सचिन तेंदुलकर

सचिन को मुंबई ने पहसे सीजन में शामिल किया था। सचिन की कप्तानी में मुंबई ने 30 मैच जीते। इसके अलावा सचिन टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी रहे। बतौर कप्तान उनकी यादें बिल्कुल अच्छी नहीं रहीं।

रोहित बने सबसे सफल कप्तान
03 / 05

रोहित बने सबसे सफल कप्तान

2013 में पहली ट्रॉफी दिलाने के बाद रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके अलावा उन्होंने बतौर कप्तान टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया।

सूर्यकुमार यादव
04 / 05

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच में कप्तानी की थी। बाद में टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया।

हार्दिक पांड्या
05 / 05

हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के पहली बार कप्तानी की। यह सीजन मुंबई के लिए सबसे खराब रहा। इसके अलावा हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में भी कप्तानी की। लेकिन अब वह कप्तानी की रेस से बाहर हो चुके हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited