मुंबई इंडियंस इन 6 खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, दिग्गज पर संशय बरकरार

Mumbai Indians Full Retention List For IPL 2025: पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन सीजन बेहद खराब रहा था। टीम को 14 लीग मुकाबले में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम नए कप्तान हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरेगी थी। सीजन के आगाज होने से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को नए कप्तान के रुप में नियुक्त किया था। इस बीच, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियम की घोषणा हो चुकी है। मुंबई इंडियंस अपने स्क्वॉड से छह खिलाड़ियों को चुन सकती है। आइए जानते हैं कि मुंबई इंडियंस किन छह खिलाड़ियों को चुन सकती है।

01 / 06
Share

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में उतरी थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। लेकिन फ्रेंचाइजी उनको रिटेन करेगी। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैचों में कुल 216 रन बनाए थे और 11 विकेट चटकाए थे।

02 / 06
Share

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। वे टीम के टॉप स्कोरर भी रहे थे। उन्होंने 14 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़े थे। उनके प्रदर्शन और अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजी उनको रिटेन करना चाहेगी।

03 / 06
Share

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने पिछले साल एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से कुल 345 रन बनाए थे। वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे थे। फ्रेंचाइजी सूर्या को रिटेन कर सकती है।

04 / 06
Share

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस टीम जब भी लड़खड़ाती है तो तिलक वर्मा तूफानी पारी खेलकर संभालते हैं। पिछले सीजन में भी उन्होंने ऐसी कई पारियां खेली। उन्होंने 13 मैचों में 3 अर्धशतकीय पारी की मदद से 416 रन बनाए। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। फ्रेंचाइजी तिलक को भी रिटेन कर सकती है।

05 / 06
Share

इशान किशन

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन मुंबई इंडियंस से जुड़े रह सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैचों में कुल 320 रन बनाए थे। वे टीम के स्टार विकेटकीपर भी हैं। फ्रेंचाइजी इशान को रिटेन कर सकती है।

06 / 06
Share

जसप्रीत बुमराह

दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में से जसप्रीत बुमराह एक बार फिर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 13 मैचों में सबसे ज्यादा 20 विकेट चटकाए थे। वे टीम के टॉप विकेटटेकर रहे थे। फ्रेंचाइजी उनको रिटेन कर सकती है।