चैम्पियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद आमने-सामने होंगी भारत और न्यूजीलैंड की टीम, जानिए कैसा है रिकॉर्ड
India and New Zealand Will Clash in Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। महामुकाबले में दोनों टीमें 25 साल के बाद आमने-सामने होंगी। आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का कैसा रिकॉर्ड है।

भारत का आखिरी लीग मुकाबला कब
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का आखिरी लीग मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला अगले महीने 2 मार्च को खेला जाएगा।

कहां और किस टीम से होगी भिड़ंत
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का आखिरी लीग मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड
वनडे फॉर्मेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 118 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत है। भारतीय टीम को 60 मैचों में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मुकाबले में जीत मिली है।

न्यूट्रल वेन्य पर किसका दबदबा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड का पलड़ा मजबूत है। न्यूजीलैंड की टीम को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत को न्यूजीलैंड से एक जीत कम यानी 15 मैचों में जीत मिली है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में कैसा भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
चैम्पियंस ट्रॉफी में 25 साल बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच महामुकाबले में एक मुकाबला खेला गया है। यह मुकाबला 2000 में खेला गया था। चैम्पियंस ट्रॉफी 2000 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर खिताबी पर कब्जा जमाया था।

IPL 2025 में CSK के लिए परेशानी का सबब बन रहे ये दो खिलाड़ी

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 की 3 कमजोरियां जो उनको ले डूबेंगी

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की इन फिल्मों ने फैंस को किया था निराश, क्या सिकंदर का भी काम होगा खल्लास?

Rajasthan Diwas: जंगल से लेकर झीलों तक, राजस्थान की यात्रा के दौरान होगा जन्नत का एहसास

रियल लाइफ में संस्कारों से भरी-पूरी हैं ये टीवी की हसीनाएं, ससुराल और मायके दोनों में बनाकर रखती हैं बैलेंस

Bade Ache Lagte Hain Naya Season का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, शिवांगी-हर्षद के नए लुक ने जीता दिल

Indian Mineral Production: FY25 में भारत के खनिज उत्पादन में दर्ज हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, सीसा-लौह अयस्क-रिफाइंड कॉपर का प्रोडक्शन उछला

Monthly Horoscope April 2025: इस अप्रैल इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, वहीं कुछ को रहना होगा सावधान, पढ़ें यहां मासिक राशिफल

कितना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आ सकता है हार्ट अटैक? जान बचाने के लिए पहले ही जान ले ये जरूरी बात

'अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं...' पटना में अमित शाह के सामने क्या बोले CM नीतीश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited