Women's T20 World Cup श्रीलंका को पटखनी देने के बाद अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
India Women Team Semifinal Scenario: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है और अब वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है।

भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर अपने सेमीफाइनल की उम्मीद को मजबूत कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम ने अपना नेट रन रेट भी बेहतर कर लिया।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हरमन ब्रिगेड
श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद हरमन ब्रिगेड ने अपना नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर कर लिया है। अब भारतीय टीम 3 मैच में 4 प्वाइंट और +0.576 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

सेमीफाइनल में पहुंचने का आसान तरीका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत जीत जाए और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड बाकी बचे दो मैच में कोई एक हार जाए। ऐसा होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

सेमीफाइनल में पहुंचने का दूसरा विकल्प
भारतीय टीम 6 प्वाइंट लेकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत और पाकिस्तान के खिलाफ अपना मुकाबला हार जाए। ऐसी स्थिति में दूसरी टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक होगी।

ऑस्ट्रेलिया को हराओ
भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी। अगर भारत यह मुकाबला जीत लेता है तो सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार

उड़ान भरने के कुछ समय बाद वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, जा रहा था वियतनाम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited