IPL 2025 में धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

MS Dhoni Replacement: आईपीएल 2025 में एमएस धोनी सीएसके का हिस्सा होंगे या नहीं, इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है। पिछले साल जिस तरह से उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। उसके बाद से इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि वह आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं। अगर वह नहीं खेलते हैं तो ये 5 खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

01 / 06
Share

कौन होंगे धोनी का रिप्लेसमेंट

अगर आईपीएल 2025 में एमएस धोनी सीएसके का हिस्सा नहीं हुए तो सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर है कि आखिर उन्हें कौन खिलाड़ी रिप्लेस कर सकते हैं। धोनी को बतौर विकेटकीपर रिप्लेस करने वालों में ये नाम सबसे आगे हैं।

02 / 06
Share

ईशान किशन

विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन, एमएस धोनी के एक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा मुंबई इंडियंस है। अगर एमआई ईशान को ऑक्शन से पहले रिलीज करती है तो चेन्नई उनमें धोनी का विकल्प तलाश सकती है।

03 / 06
Share

डेवॉन कॉन्वे

अगर धोनी रिटायर होते हैं चेन्नई के लिए कॉन्वे एक सटीक ऑप्शन हैं। कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपिंग करते हैं और वह चेन्नई के लिए भी अच्छे विकेटकीपर साबित हो सकते हैं। वह चेन्नई के कल्चर को समझते हैं।

04 / 06
Share

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत, धोनी के बेहद करीबी हैं। दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य वाला है। ऐसे में धोनी अगर जाते हैं तो वह पंत को टीम में शामिल कर सकते हैं। लेकिन पंत 2016 से लगातार दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहे हैं।

05 / 06
Share

जितेश शर्मा

जितेश शर्मा पंजाब किंग्स से खेलते हैं। IPL 2024 में वह एक मैच में कप्तान भी रहे थे। विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा भी धोनी का स्थान भर सकते हैं।

06 / 06
Share

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ पहले ही बतौर कप्तान धोनी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2024 में उन्हें धोनी ने अपनी जिम्मेदारी दी थी। बतौर कप्तान उनका यह दूसरा सीजन होगा। हालांकि, पहला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया था।