IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने छोड़ा अपने इन दो खिलाड़ियों का साथ
IPL 2025, Mumbai Indians Released players List: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के नए सीजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुंबई इंडियंस ने अपने अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। लेकिन इस दौरान फ्रेंचाइजी ने अपने दो भरोसेमंद खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है।

मुंबई का पिछला सीजन रहा था खराब
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम को लीग मुकाबले में 14 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रही थी मुंबई
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन में नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थी। टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही थी।

हार्दिक की कप्तानी में उतरेगी मुंबई
पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम नए सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरेगी। पिछले सीजन में भी हार्दिक की कप्तानी में टीम उतरी थी।

इशान को किया रिलीज
युवा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने 2022 में जमकर पैसों की बरसात की थी। फ्रेंचाइजी ने उनको 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे मुंबई के लिए कई बार रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल चुके हैं।

टिम डेविड का भी छूटा साथ
मुंबई इंडियंस के रिटेन लिस्ट में टिम डेविड नाम शामिल नहीं है। फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया है। वे 2022 से मुंबई इंडियंस के साथ थे। उन्होंने मुंबई के लिए कुल 37 मैच खेले हैं।

ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

लालू यादव के पोते का नाम रखा गया Iraj, सीधे हनुमान जी से है कनेक्शन, जाने इस बेबी नेम का पूरा मतलब

ट्रेन के कोच पर K1 का बोर्ड क्यों लगाया जाता है, सफर करने से पहले नहीं जाना तो होगा नुकसान

तीसरी पास पिता और 7वीं पास मां की बेटी बनी टॉपर, सेल्फ स्टडी के दम पर पाई दूसरी रैंक

कौन हैं जितेश शर्मा, 51 मिनट में बदल दिया IPL का इतिहास, इनको मानते हैं अपना गुरु

तगड़ी फीस मिलने के बाद भी Nana Patekar ने ठुकराई एसएस राजामौली की 'SSMB29', जानिए कारण

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है सरकार, जज के दिल्ली स्थित घर से बरामद हुआ था अधजला कैश

Stock Market Today: शेयर बाजार में हल्की गिरावट, ऑटो सेक्टर में दिखी बिकवाली, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और एनटीपीसी में तेजी

ITR Filing 2025 Last Date: क्यों बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख, टैक्सपेयर्स को क्या लाभ?

खड़ी चढ़ाई पर बाइक से स्टंट कर रहा था लड़का, तभी हुआ ऐसा खेल, यूजर्स बोले - लगता है यमराज छुट्टी पर थे
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited