ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने गुरुवार को स्कॉटलैंड के सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में छक्के छुड़ा दिए। इंग्लिश ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 43 गेंद में अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया और ऑस्ट्रलिया के लिए टी20आई में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं इससे पहले ये रिकॉर्ड किस कंगारू बल्लेबाज के नाम दर्ज था और ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में पांच सबसे तेज शतक किन प्लेयर्स ने जड़े हैं।

जोस इंग्लिश-43
01 / 07

जोस इंग्लिश-43

विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिश के नाम स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने 43 गेंद में 103 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। टी20 में शतक जड़ने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। उन्होंने एरोन फिंच और खुद का सबसे तेज टी20 शतक का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड तोड़ा।और पढ़ें

एरोन फिंच-47
02 / 07

एरोन फिंच-47

अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर पूर्व कप्तान एरोन फिंच हैं। फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में साल 2013 में 47 गेंद में शतक जड़ा था।

जोस इंग्लिश-47
03 / 07

जोस इंग्लिश-47

जोस इंग्लिश ने भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में साल 2023 में 47 गेंद में अपने करियर का पहला टी20 शतक जड़ा था और फिंच- के ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

ग्लेन मैक्सवेल-47
04 / 07

ग्लेन मैक्सवेल-47

ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक ग्लेन मैक्सवेल के नाम भी दर्ज है। भारत के खिलाफ साल 2023 में गुवाहाटी में उन्होंने 47 गेंद में सैकड़ा पूरा करके एरोन फिंच और जोस इंग्लिश के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

ग्लेन मैक्सवेल-49
05 / 07

ग्लेन मैक्सवेल-49

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20आई में तीसरा सबसे तेज शतक भी ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। मैक्सवेल ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेल में 49 गेंद में आतिशी शतक जड़ा था।

ग्लेन मैक्सवेल-50
06 / 07

ग्लेन मैक्सवेल-50

ग्लैन मैक्सवेल के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20आई में चौथा सबसे तेज शतक भी दर्ज है। उन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड में खेले गए मुकाबले में 50 गेंद में शतक जड़ा था।

डेविड वॉर्नर-56
07 / 07

डेविड वॉर्नर-56

ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में पांचवां सबसे तेज शतक डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। वॉर्नर ने साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ एडिलेड में 56 गेंद में शतक जड़ा था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited