IPL 2025 में नई मुंबई इंडियंस के 5 गेंदबाज जो तकदीर बदल देंगे
MI Bowlers In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वें सीजन अब बस तकरीबन दो महीने दूर है। आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में जिस अंदाज में टीमों ने अपना रूप बदला है, उसको देखते हुए फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। टूर्नामेंट में एक बार फिर उन शीर्ष टीमों पर नजरें रहेंगी जो कई बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और इसमें मुंबई इंडियंस का नाम भी टॉप पर दर्ज है। पिछली बार के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस इस बार अपने नए तेवर वाली टीम के साथ पुराने दर्द को मिटाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने हर विभाग के लिए दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को रिटेन और खरीदा है। हम यहां बात करने जा रहे हैं उन गेंदबाजों की जो आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की किस्मत को फिर से बदलने का काम कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज
मुंबई इंडियंस में बहुत से खिलाड़ी इस बार नए होंगे और इन्हीं खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। वहीं रिटेन किए गए कुछ पूर्व दिग्गज भी ऐसे हैं जो टीम की कायापलट कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि जो गेंदबाज उनकी टीम में अब मौजूद हैं, उनमें से कौन से 5 गेंदबाज विरोधी टीमों को सबसे ज्यादा परेशान करेंगे।

नई मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को नई मुंबई इंडियंस कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। उन्होंने 5 रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बाद नीलामी में 18 खिलाड़ियों को खरीदा है जिसमें भारत और विदेश के कई युवा व अनुभवी धुरंधर मौजूद हैं। टीम के गेंदबाजों में 5 बॉलर्स ऐसे हैं जिनका नाम सुनकर आप भी कहेंगे कि ये टीम इस बार कहर बरपाएगी।

जसप्रीत बुमराह
मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह इस बार भी मुंबई का हिस्सा हैं। उनको फ्रेंजाइजी ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। सब वाकिफ हैं कि ये गेंदबाज किसी भी पिच पर कैसा प्रदर्शन करने का दम रखता है।

ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार व सफल तेज गेंदबाजों में से एक ट्रेंट बोल्ट भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उनको मुंबई ने 12 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है। सोचिए जब एक छोर से बुमराह और दूसरे छोर से बोल्ट गेंदबाजी करेंगे तो विरोधी बल्लेबाजों का क्या हाल होगा।

हार्दिक पांड्या
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेशक पिछले आईपीएल सीजन में काफी कुछ सहा हो, लेकिन टी20 विश्व कप में उन्होंने दिखा दिया कि उनकी गेंदबाजी में कितना दम है। मुंबई ने अपने इस कप्तान को 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

अल्लाह गजनफर
इस समय दुनिया भर में अपनी फिरकी से धूम मचा रहा 19 वर्षीय अफगानी स्पिनर अल्लाह गजनफर आईपीएल 2025 में चर्चा का विषय रहेगा। वो अपना पहला आईपीएल खेलेंगे और ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए रहस्य होंगे। उनको मुंबई ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है।

कर्ण शर्मा
बेशक मुंबई के पास और भी कई शानदार गेंदबाज टीम में मौजूद हैं लेकिन कर्ण शर्मा को टॉप 5 लिस्ट में जगह ना देना गलत हो जाएगा। ये 37 वर्षीय स्पिनर टूर्नामेंट के सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं जिसने 2009 से अब तक चार टीमों के लिए खेलते हुए 84 मैचों में 76 विकेट चटकाए हैं। उनको मुंबई ने 50 लाख में खरीदा है, कर्ण की मुंबई टीम में ये दूसरी पारी होगी।

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

OMG: इटली के म्यूजियम में सेल्फी लेते समय गेस्ट ने 300 साल पुराने मास्टरपीस को पहुंचाया नुकसान, फिर जो हुआ...

अमेरिकी हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह नहीं हुआ बर्बाद, सिर्फ कुछ महीने पीछे गया...अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा

Shivling Puja: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का क्या है सही तरीका? ऐसे चढ़ाएंगे जल तो भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

WI vs AUS 1st Test Live Streaming: नए कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी वेस्टइंडीज, जानें भारत में कब और कैसे देख सकते हैं लाइव

IRCTC Tour Package: थाईलैंड घूमने का सुनहरा मौका, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited