2520 दिन बाद हुई मिस्टर 303 की वापसी, सबसे लिया अपमान का बदला
Karun Nair Fifty: घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। नायर ने 2520 दिन बाद आईपीएल में आतिशी अर्धशतक जड़ा और हर उस शख्स से अपमान का बदला ले लिया जिसने उन्हें चुका हुआ खिलाड़ी करार दिया था।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे नायर
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के पहली ही गेंद पर जैक फ्रेजर मैगर्क का विकेट गंवाने के बाद दिल्ली ने करुण नायर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए भेजा और वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

नायर ने 22 गेंद में जड़ा पचासा
करुण नायर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 22 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। नायर आईपीएल में 2520 दिन बाद अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। नायर ने साल 2018 में आखिरी बार आईपीएल में पचासा जड़ा था।

वापसी मुकाबले में शतक से चूके नायर
तीन साल लंबे अंतराल के बाद करुण नायर आईपीएल में पहला मुकाबला खेल रहे करुण नायर शतक से चूक गए। नायर ने 44 गेंद में 89 रन की पारी खेली और मिचेल सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 222.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। अपनी पारी में नायर ने 12 चौके और 5 छक्के जड़े।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर
करुण नायर ने आईपीएल में 2013 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अबतक खेल 77 मैच में 1589 रन बनाए हैं। जिसमें 11 अर्धशतक शामिल हैं। 89 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जो उन्होंने रविवार को किया।

50 लाख में हुए थे नीलाम
करुण नायर को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

दिल्ली के बस स्टॉप होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन से रहेंगे लैस; जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

'ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते...' युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला अपना सुर

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 24 लोगों की मौत; 200 अन्य घायल

Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, यमुनानगर ट्रिपल मर्डर समेत कई मामलों में था वांटेड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited