रेसलिंग में भारत को मेडल दिलाने वाले ओलंपियन, देखें लिस्ट
हॉकी के बाद ओलंपिक में भारत ने सर्वाधिक मेडल रेसलिंग में जीता है। अमन सहरावत ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सबसे युवा रेसलर हैं जबकि साक्षी मलिक एकमात्र महिला रेसलर हैं जिनके नाम ओलंपिक में मेडल है। आइए उन ओलंपियन के बारे में जानते हैं जिन्होंने भारत की ओर से रेसलिंग में मेडल जीते हैं।

ओलंपिक इतिहास में रेसलिंग में भारत को 8 मेडल
भारत ने हॉकी के बाद सबसे ज्यादा सफलता रेसलिंग में हासिल की है। हॉकी में 13 मेडल जीतने वाला भारत रेसलिंग में अब तक 8 मेडल अपने नाम कर चुका है। इस 8 मेडल में दो मेडल सुशील कुमार के नाम रहा है। आइए उन सभी पहलवानों को जानते हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर कभी-न कभी देश का मान बढ़ाया।

पेरिस में अमन ने जीता ब्रॉन्ज
पेरिस ओलंपिक में 21 साल के अमन सहरावत ने रेसलिंग में भारत को 8वां मेडल दिलाया। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सबसे युवा रेसलर हैं।

रेसलिंग में भारत का पहला मेडल
रेसलिंग में भारत के पहले मेडल की बात करें तो केडी जाधव ने मेंस फ्री स्टाइल रेसलिंग में 57 किलोग्राम भारवर्ग में दिलाया था। उन्होंने 1952 हेलसिंकी ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज दिलाया था।

56 साल के बाद दूसरा मेडल
रेसलिंग में भारत को दूसरा मेडल 56 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में सुशील कुमार ने दिलाया। उन्होंने 66 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

सुशील ने दिलाया रेसलिंग में पहला सिल्वर
2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार से भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया। यह उनका दूसरा और रेसलिंग में भारत का तीसरा मेडल था।

योगेश्वर दत्त का ब्रॉन्ज
लंदन ओलंपिक में भारत को रेसलिंग में दो मेडल मिले। सुशील के अलावा इस ओलंपिक में योगेश्वर दत्त ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने यह मेडल मेंस फ्री स्टाइल 60 किलोग्राम भारवर्ग में जीता।

साक्षी मलिक बनीं पहली महिला रेसलर
रियो ओलंपिक 2016 में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा। वह रेसलिंग में भारत की ओर से मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनीं। उन्होंने 58 किलोग्राम भारवर्ग में यह मेडल जीता।

रवि दहिया का सिल्वर
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने रेसलिंग में दो मेडल जीते। रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह रेसलिंग में भारत का छठा मेडल था।

बजरंग का ब्रॉन्ज
टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पूनिया ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। उन्होंने 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को यह मेडल दिलाया जो रेसलिंग में 7वां मेडल था।

Heavy Mangalsutra Designs: बड़े घर की मालकिन के गले में हमेशा लटकते है ऐसे भारी मंगलसूत्र, देखें सोने के मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइन

Optical Illusion: ढेर सारे खरगोश के बीच कहां छिपा है एक चूहा, कंप्यूटर जैसे जीनियस लोग ही ढूंढ पाएंगे

रोहित के लिए खतरा बना ये खिलाड़ी, कप्तानी की रेस में अचानक मारी एंट्री

गुलाबी जयपुर से लेकर सुनहरे जैसलमेर तक, अनोखी हैं राजस्थान के इन शहरों की पहचान, जानें यहां की खास बात

आधे से ज्यादा लोग गलत पढ़ते हैं अंग्रेजी के ये 5 शब्द, आप भी नहीं जानते स्पेलिंग

Aaj ka Rashifal (08-June-2025):

रूस स्पेस के लिए बना रहा ऐसी तकनीक जिसे देखती रह जाएगी दुनिया! पेटेंट भी हो गया

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ केस में कर्नाटक हाईकोर्ट के वो 9 सवाल, जिसपर उसने मांगे हैं सिद्दारमैया सरकार से जवाब

आखिर कैसे ट्रंप और मस्क के रास्ते हो गए अलग? 10 प्वाइंट में समझिए 'जिगरी' से 'जानी दुश्मन' बनने की कहानी

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited