IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को हुआ डबल नुकसान

Delhi Capitals Squad IPL 2025 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय बाकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत केकेआर-आरसीबी मैच के साथ 22 मार्च को होने वाली है। हर बार की तरह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने, अपना नाम वापस लेने या शुरुआती चरण से बाहर होने की खबरें आने लग गई हैं। ताजा खबर है दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से जहां दो दिग्गज खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी को डबल झटका दिया है। कौन हैं ये खिलाड़ी और कैसे होगी इनकी भरपाई, आइए आपको यहां बताते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को दो झटके
01 / 07

दिल्ली कैपिटल्स को दो झटके

आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत लड़खड़ाने वाली हो सकती है क्योंकि दो ऐसे खिलाड़ियों से जुड़ी खबर एक साथ आई है जिसने उनकी फ्रेंचाइजी को मुश्किल में डाल दिया है।

आईपीएल 18
02 / 07

आईपीएल 18

आईपीएल का 18वां संस्करण जब 22 मार्च से शुरू होगा तब टूर्नामेंट की 10 टीमें एक बार फिर सबसे महंगी क्रिकेट लीग के सबसे खास खिताब के लिए दो महीने तक टकराने वाली हैं। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा।

मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स
03 / 07

मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी सीजन शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुश्किल में फंस गई है। उसके एक नहीं, बल्कि दो खिलाड़ियों ने मिलकर फ्रेंचाइजी को करारा झटका दिया है।

पहले हैरी ब्रुक बाहर हुए
04 / 07

पहले हैरी ब्रुक बाहर हुए

सबसे पहला और बड़ा झटका इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने दिया जिनको दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रुक ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है क्योंकि वो राष्ट्रीय टीम को अपना समय देना चाहते हैं। अब उन पर नियमों के मुताबिक दो साल का आईपीएल प्रतिबंध भी लग सकता है।

दूसरा झटका राहुल ने दिया
05 / 07

दूसरा झटका राहुल ने दिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में अपना अहम योगदान देने वाले केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया है। खबर है कि वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। उनको दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और संभावित कप्तान भी बताए जा रहे थे।

मुश्किल होगी भरपाई
06 / 07

मुश्किल होगी भरपाई

हैरी ब्रुक टीम के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बीच के सबसे मजबूत होते लेकिन अब वो बाहर होंगे तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। वहीं केएल राहुल टीम के विकेटकीपर होने के साथ-साथ ओपनर के तौर पर भी उतरने जा रहे थे, ऐसे में उनकी भरपाई सबसे मुश्किल होने वाली है।

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
07 / 07

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी , आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय और माधव तिवारी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited