पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर तिरंगा लहराने वाले भारतीय
पेरिस ओलंपिक भारत के लिए कई मायनों में यादगार रहा। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल 16 खेल में 117 एथलीट्स के साथ शिरकत करने पहुंचा था। पेरिस में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत को 33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कुल 6 पदक मिले जिसमें एक रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत को इस बार सबसे ज्यादा तीन पदक शूटिंग में मिले। इसके अलावा कुश्ती, हॉकी,एथलेटिक्स में एक-एक पदक मिला। आईए जानते हैं भारत के लिए किसने और किन-किन स्पर्धाओं में पदक जीते...

मनु भाकर
भारत की 22 वर्षीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मेडल का खाता खोला था। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया और निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

मनु भाकर-सरबजीत सिंह
भारत को पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक भी निशानेबाजी में मिला। इस बार पदक मनु भाकर और सरबजीत सिंह की जोड़ी ने 25 मीटर एयर पिस्टल की मिक्स्ड स्पर्धा में जीता। इस पदक के साथ ही मनु भाकर एक ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली महिला बन गईं

स्वप्निल कुसाले
स्वप्निस कुसाले ने भारत को पेरिस ओलंपिक में तीसरा पदक दिलाया। स्वप्निल ने पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय बने।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्पेन को 2-1 से मात देकर पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रही। ये भारत का हॉकी में 13वां पदक था। भारतीय टीम 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक अपने नाम करने में सफल रही।

नीरज चोपड़ा
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहे। नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम को नए ओलंपिक रिकॉर्ड वाले 92.97 मीटर लंबे थ्रो को पछाड़ने में असफल रहे। नीरज लगातार ट्रैक एंड फील्ड में लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।

अमन सहरावत
भारत के 21 वर्षीय पहलवान अमन सेहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। रेपचेज के जरिए अमन को कांस्य पदक मुकाबले में जाने का मौका मिला और वहां उन्होंने बाजी मार ली और ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने। अमन ने 21 साल 24 दिन की उम्र में पदक जीतकर पीवी सिंधू का (21 साल एक महीने और 4 दिन) रिकॉर्ड तोड़ दिया।

घूमने के शौकीन जरूर एक्सप्लोर करें ये 5 जगहें, खूबसूरत नजारे और एडवेंचर भी भरपूर

दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर कैंसर तो नम हुईं इन TV स्टार्स की आंखें , मांग रहे हैं भगवान से दुआ

UPSC NDA और CDS में क्या अंतर होता है? जानें दोनों में कौन सा बेहतर

वेट लॉस करने वालों के लिए रामबाण मानी जाती है ये सब्जी, खाने के लिए अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का बताया ये तरीका

संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ठुकराने के बाद लाल परी बनी दीपिका पादुकोण, तस्वीरें देख लोगों ने कहा-'संतूर मम्मी से भी ऊपर'

Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, खूंखार विलेन बन करेंगे धमाल

5 जून को 15 मिनट की इस शुभ घड़ी में होगी राम दरबार और अन्य देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पूरी डिटेल यहां

BSNL की वापसी! FY 2025 में पहली बार लगातार दो तिमाहियों में कमाया मुनाफा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Emergency के दौरान जेल जाने वालों को दिल्ली में भी मिलेगी पेंशन, इन राज्यों में भी दी जाती है सम्मान निधि

UP Weather: इस मानसून बारिश में ज्यादा भीगेगा यूपी, कम झुलसाएगी लू; जानें आज का मौसम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited