AI ने चुनी दिल्ली कैपिटल्स की ऑलटाइम IPL प्लेइंग इलेवन

Delhi Capitals All Time Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स की गिनती उन अनलकी टीमों में होती है जो अब तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीत पाई है। आइए नजर डालते हैं इस टीम की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन खिलाड़ियों पर जिसमें से कुछ अब दूसरी टीम के लिए खेल रहे हैं।

01 / 07
Share

ऋषभ पंत कप्तान

AI ने जो दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन चुनी है उसका कप्तान ऋषभ पंत को बनाया है। पंत दिल्ली कैपिटल्स के सबसे लॉयल खिलाड़ियों में से एक हैं जो शुरुआत से इसी टीम के साथ जुड़े हैं।

02 / 07
Share

वीरेंद्र सहवाग

दिल्ली कैपिटल्स की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का भी नाम शामिल है। उनके नाम 104 आईपीएल मैच में 2,728 रन हैं।

03 / 07
Share

दो लेफ्ट हैंड बैटर्स

दिल्ली कैपिटल्स की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में दो विस्फोटक लेफ्ट हैंड बैटर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर का नाम है। दोनों ही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

04 / 07
Share

दो भारतीय बल्लेबाज

ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में AI ने श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे को भी जगह दी है। दिल्ली अय्यर की कप्तानी में साल 2020 में फाइनल में पहुंची थी।

05 / 07
Share

गेंदबाज में मिश्रा जी भी शामिल

दिल्ली कैपिटल्स की बात हो तो अमित मिश्रा को छोड़ा नहीं जा सकता है। गेंदबाजों में मिश्रा जी के अलावा क्रिस मॉरिस को भी जगह मिली है।

06 / 07
Share

दो विदेशी गेंदबाज

अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दो विदेशी गेंदबाज भी दिल्ली की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में शामिल है। ऑनरिक नॉर्खिया और कगिसो रवाडा इस सूची में हैं।

07 / 07
Share

आशीष नेहरा

वर्तमान में गुजरात टाइटंस के कप्तान आशीष नेहरा भी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल है। नेहरा ने 88 आईपीएल मैच में 106 विकेट लिए हैं।