IPL के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

Most Sixes in 20th Over in IPL: आईपीएल के नए सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चलता है। इस दौरान कई लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिलते हैं। आईपीएल के आखिरी ओवर खिलाड़ियों पर हार-जीत का दवाब रहता है, लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ी लंबे-लंबे छक्के जड़ते हैं। आइए जानते हैं कि आईपीएल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के किन पांच खिलाड़ियों के नाम है।

एमएस धोनी
01 / 05

एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और सफल कप्तान एमएस धोनी 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने 20वें ओवर में कुल 69 छक्के जमाए हैं।

कीरोन पोलार्ड
02 / 05

कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते वाले कीरोन पोलार्ड का भी बल्ला आखिरी ओवर में जमकर चलता था। उन्होंने 20वें ओवर में कुल 33 छक्के जड़े हैं। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

रवींद्र जडेजा
03 / 05

रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी आखिरी ओवर में लंबे-लंबे छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने 20वें ओवर में कुल 30 छक्के जड़े हैं। वे इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

हार्दिक पंड्या
04 / 05

हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आखिरी ओवर में छक्के जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 20वें ओवर में कुल 28 छक्के जमाए हैं।

रोहित शर्मा
05 / 05

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अंतिम ओवर में छक्के जड़ने में माहिर हैं। उन्होंने 20वें ओवर में कुल 23 छक्के जड़े हैं। वे इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited