होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

आधी रह गई सैलरी फिर भी IPL 2025 में कहर बरपा रहा ये खिलाड़ी

​Mitchell Starc Five Wicket Haul: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं जिसमें बल्लेबाज तो छक्कों की बारिश कर ही रहे हैं साध ही गेंदबाज भी अपनी बॉलिंग से सभी का दिल जीत लिया है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने कमाल का रिकॉर्ड बना लिया है और वो भी सैलरी में 50 फीसदी से ज्यादा कटौती के बावजूद।


स्टार्क ने झटके 5 विकेट स्टार्क ने झटके 5 विकेट
01 / 05
Share

​स्टार्क ने झटके 5 विकेट

​ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट हॉल ले लिया है। ये उनका आईपीएल करियर का पहला पांच विकेट हॉल है।​

दिल्ली कैपिटल्स के लिए रचा इतिहास दिल्ली कैपिटल्स के लिए रचा इतिहास
02 / 05
Share

​दिल्ली कैपिटल्स के लिए रचा इतिहास

​मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इतिहास रच दिया है। वे उनके लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।​

03 / 05
Share

​आईपीएल 2025 में मिली पर्पल कैप

​मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2025 में पर्पल कैप मिल गई है। उनके अब तक केवल 2 मैचों में 8 विकेट हो गए हैं। उनकी इकोनॉमी भी शानदार रही है।​

04 / 05
Share

​सैलरी में हुई 50 फीसदी कटौती

​मिचेल स्टार्क की सैलरी में आईपीएल 2025 में 50 फीसदी की कटौती हो गई है। उन्हें इस साल केवल 12 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।​

05 / 05
Share

​आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी

मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें केकेआर ने 24.64 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि उन्हें रिलीज कर दिया गया था।​