IPL के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी, एक भी भारतीय शामिल नहीं
IPL Most Expensive Player: इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ी रातों-रात करोड़पति बन जाते हैं। इस लीग ने कई खिलाड़ियों का सपना पूरा किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जब इसमें टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों की बात होती है तो एक भी भारतीय नाम सामने नहीं आता है। आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के टॉप-5 महंगे खिलाड़ी कौन हैं?
सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो इसका श्रेय ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम है। उन्हें आईपीएल 2024 में केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा था। उनके नाम 41 मैच में 51 विकेट हैं और उनका बेस्ट स्पेल 15 रन देकर 4 विकेट है।
पैट कमिंस
दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया से ही है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल में 20 करोड़ पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उनके बिकने के कुछ समय बाद स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ा था। उनके नाम 58 मैच में 515 रन और 63 विकेट हैं।
सैम करन तीसरे सबसे महंगे
स्टार्क और कमिंस के बाद सैम करन सबसे महंगे रहे हैं। उन्हें आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके नाम 59 मैच में 883 रन और 58 विकेट हैं।
कैमरन ग्रीन
एक बार फिर एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 2023 में मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके नाम 26 मैच में 16 विकेट और 707 रन हैं।
बेन स्टोक्स
5वें और आखिरी नंबर पर भी एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है। इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके नाम 43 मैच में 920 रन और 28 विकेट है।
सौर मंडल की उत्पत्ति कैसे हुई?
Oct 22, 2024
Yuva Sangam Phase 5 Registration: क्या है युवा संगम, शिक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई पंजीकरण की अंतिम तिथि
अच्छा खाने पीने के बाद भी रहती है थकान और कमजोरी? पीछे हो सकती है ये खतरनाक वजह, आज से ही शुरु करें ये काम
Stars Spotted Today: अजय देवगन ने रोहित शेट्टी संग किया 'सिंघम अगेन' का प्रमोशन, पापा सैफ संग घूमने निकले तैमूर
Maharashtra Ladka Bhau Yojana 2024: क्या है महाराष्ट्र लडका भाऊ योजना, जानें कैसे कौन व कब तक कर सकता है आवेदन, और कितना मिलता है पैसा
Google Jobs in India: गूगल दे रही है फ्रेशर्स को अपने यहां 2 साल काम करने का मौका, जानें क्या मांगी है योग्यता
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited