बॉलीवुड अभिनेत्री को हाईवे पर दिल दे बैठे थे MMA पहलवान संग्राम सिंह, उम्र में इतना अंतर

Sangram Singh Payal Rohtagi love story: भारत के पहलवान संग्राम सिंह ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। दरअसल संग्राम सिंह जॉर्जिया के त्बिलिसी में गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में अपने पहले एमएमए मुकाबले में महत्वपूर्ण जीत हासिल कर ली है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को मात दी है। संग्राम सिंह पहलवानी के अलावा अपनी लव स्टोरी के लिए भी फेमस हैं। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में।


01 / 05
Share

संग्राम सिंह ने रचा इतिहास

​संग्राम एमएमए मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बना गए हैं। उन्होंने त्बिलिसी में गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय फाइटर अली रजा निसार को केवल 1 मिनट और 30 सेकंड में सबमिशन के जरिए हराया। आइए जानते हैं संग्राम सिंह की अनोखी लव स्टोरी के बारे में।​

02 / 05
Share

कौन हैं संग्राम सिंह की पत्नी?

​संग्राम सिंह की पत्नी का नाम पायल रोहतगी है। वे एक फेमस अभिनेत्री हैं जो कि कई बेहतरीन बॉलीवुड मूवी में काम कर चुकी हैं। वे हाल ही में टीवी शो लॉकअप में आई थी और रनर-अप रही थी। पायल काफी खूबसूरत है और उनकी फोटो वायरल होती रहती है।​

03 / 05
Share

ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

​पायल रोहतगी और संग्राम की लवस्टोरी एकदम फिल्मी है। जब बीच हाईवे पर पायल की गाड़ी खराब हो गई और संग्राम वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक्ट्रेस को मदद की पेशकश की। इसके बाद संग्राम की गाड़ी से पायल दिल्ली तक पहुंची। इसी वक्त संग्राम को पायल से प्यार हो गया था और उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हो गई थी।​

04 / 05
Share

कब हुई थी शादी

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 9 जुलाई 2022 को आगरा में शादी कर ली थी। इसकी तस्वीरें हर तरफ वायरल हुई थी।​

05 / 05
Share

दोनों की उम्र में कितना अंतर

​पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को हुआ था और वे अब 39 साल की हैं। वहीं उनके पति संग्राम सिंह का जन्म 21 जुलाई 1985 को हुआ था। ऐसे में संग्राम सिंह उनकी पत्नी से 9 महीने छोटे हैं।​