दुनिया का सबसे महंगा बैट, दाम जानकर नहीं होगा यकीन

​यदि आपसे पूछा जाए कि दुनिया की सबसे महंगी बैट कौन सी है और आज के दिन में उसकी कीमत क्या होगी तो शायद ही आप इस सवाल का जवाब दे पाएंगे। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी बैट का संबंध भारत से है तो आपका सीना फख्र से चौड़ा हो जाएगा।

01 / 05
Share

धोनी का ऐतिहासिक छक्का

साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ एमएस धोनी का वानखेड़े में लगाया वह ऐतिहासिक छक्का तो आपको याद होगा ही। धोनी ने जिस बैट से छक्का मारकर भारक को 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था वही बैट दुनिया का सबसे महंगा बैट है।

02 / 05
Share

2011 में बिका था वह बैट

धोनी का वह बैट साल 2011 में 18 जुलाई को एक ऑक्शन में 100,000 पाउंड में आरके ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड ने खरीदा था। उस वक्त भारतीय रुपयों में यह कीमत लगभग 73 लाख थी।

03 / 05
Share

गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड

क्रिकेट का सबसे महंगा बैट होने का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

04 / 05
Share

अब कितनी है बैट की कीमत

वर्तमान में इस बैट की कीमत की बात करें तो ब्रिटिश ऑक्शन में इसे करीब 13 करोड़ रुपये में खरीदने के फैंस तैयार थे। 73 लाख से बढ़कर यह कीमत अब 13 करोड़ पहुंच गई है, लेकिन आरके ग्लोबल के सीईओ का मानना है कि यह बैट अनमोल है।

05 / 05
Share

यहीं लैंड हुआ धोनी का छक्का

धोनी का वह ऐतिहासिक छक्का वानखेड़े के इसी भाग में गिर था जहां मुंबई क्रिकेट की तरफ से एक ऐतिहासिक स्टैंड बना दिया गया है।