ऐसे साक्षी को भाग्यवान मानकर परिणय सूत्र में बंधे थे धोनी, लुकाछुपी हुई थी शादी

MS Dhoni And Sakshi Dhoni Wedding Anniversary: विकेट के पीछे से मैच का रुख बदल देने वाले भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी आज ही के दिन साक्षी के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंधे थे। दोनों ने आज 15वां मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया। इस मौक पर धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक प्यारा सा कोलाज बनाकर शेयर किया। इसके बाद उनके फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। बता दें कि एमएस धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह से शादी थी। इस शादी में गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे।

01 / 05
Share

अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया एनिवर्सरी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी ने आज अपना 15वां मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया। इस दौरान साक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर कोलाज बनाकर शेयर किया।

02 / 05
Share

धोनी-साक्षी के फोटो को 7 लाख लोगों ने किया पसंद

15वें एनिवर्सरी पर साक्षी सिंह धोनी ने एमएस धोनी के साथ फोटो का कोलाज बनाकर अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया। उस फोटो को पिछले 11 घंटे में करीब 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और करीब 10 हजार फैंस ने कमेंट्स किए।

03 / 05
Share

आज ही के दिन हुई थी शादी

एमएस धोनी और साक्षी सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। इस शादी में गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे।

04 / 05
Share

धोनी ने केक खिलाकर किया सेलिब्रेट

फैन के एक वीडियो में एमएस धोनी और साक्षी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद धोनी ने साक्षी को केक खिलाया।

05 / 05
Share

सीएसके ने भी शेयर किया फोटो

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी फोटो शेयर कर एमएस धोनी और साक्षी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। फोटो में साक्षी धोनी को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं।