कौन हैं मुंबई इंडियंस की सनसनी विग्नेश पुथुर, धोनी भी हुए मुरीद
आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में भले मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया को तो दीवाना बनाया ही, धोनी भी इस गेंदबाज के मुरीद बन गए और मैच के बाद उन्हें शाबाशी दी।

पुथुर के मुरीद हुए धोनी
मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मुकाबले में धोनी मुंबई के एक युवा गेंदबाज के मुरीद बन गए। मैच के बाद धोनी ने उन्हें शाबाशी भी दी।

धोनी ने थपथपाई पीठ
आईपीएल 2025 में चेन्नई ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। जीत दर्ज करने के बाद जब धोनी मैदान से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने 24 साल के गेंदबाज विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपाई और उनसे बात भी की।

मैच हारकर भी छाए पुथुर
इस मुकाबले में भले मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके युवा गेंदबाद विग्नेश पुथुर की चर्चा हर तरफ हो रही है। पुथुर ने आईपीएल डेब्यू पर ही समां बांध दिया और 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में देर तक बनाए रखा।

सूर्या ने भी की तारीफ
विग्नेश पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हूडा को आउट कर मैच में मुंबई को बनाए रखा।

कौन हैं विग्नेश पुथुर
24 वर्षीय विग्नेश पुथुर मूल रूप से केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने आज तक केरल के सीनियर टीम के लिए नहीं खेला है। उन्होंने केरल के लिए अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेली है। केरल क्रिकेट लीग में विग्नेश एलेप्पी रिपल्स के लिए खेलते थे, जहां मुंबई इंडियंस स्कॉट ने उन्हें खोजा। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था।

2012 के बाद पहला मैच नहीं जीती मुंबई
2012 में आखिरी बार मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला जीता था। तब से लेकर मुंबई आज तक सीजन का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह लगातार उनकी 12वीं हार है।

उखड़ गए पेड़, गिर गए बोर्ड...मेट्रो से लेकर हवाई यात्राएं तक रहीं प्रभावित, तस्वीरों में देखिए दिल्ली के बारिश की आफत

IPL प्लेऑफ में बदलाव के साथ ऐसी दिखेगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

ऋषिकेश में ले लो गोवा का मजा, भूल जाओगे मालदीव, ये बीच नहीं देखा तो क्या देखा

घर में लगा लें ये गुड़ लक वाली ये 5 तस्वीर, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

पिता रोडवेज बस ड्राइवर और बेटी बनी IAS, हिंदी से यूपीएससी क्रैक कर गाड़ दिया झंडा

Aditya Birla Fashion के शेयरों में 65% की भारी गिरावट: डिमर्जर के बाद क्यों टूटा भाव?

Video: कनाडाई शख्स ने बेंगलुरु और आइजोल के ट्रैफिक शोर की तुलना की, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस तरह किया रिएक्ट

Delhi Airport पर खराब मौसम का कहर, 13 फ्लाइट डायवर्ट, शाम तक प्रभावित रहेगी उड़ाने

Bigg Boss 19: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन से शुरू होगा 'बिग बॉस 19' का तांडव, दिन और तारीख कर लें नोट

National Herald Case: सोनिया-राहुल पर ED के गंभीर आरोप, कहा- अपराध से अर्जित धन चुनाव टिकट हासिल करने के लिए प्राप्त किया गया
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited