होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

कौन हैं मुंबई इंडियंस की सनसनी विग्नेश पुथुर, धोनी भी हुए मुरीद

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में भले मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने अपनी गेंदबाजी से दुनिया को तो दीवाना बनाया ही, धोनी भी इस गेंदबाज के मुरीद बन गए और मैच के बाद उन्हें शाबाशी दी।

पुथुर के मुरीद हुए धोनी पुथुर के मुरीद हुए धोनी
01 / 06
Share

पुथुर के मुरीद हुए धोनी

मुंबई और सीएसके के बीच आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मुकाबले में धोनी मुंबई के एक युवा गेंदबाज के मुरीद बन गए। मैच के बाद धोनी ने उन्हें शाबाशी भी दी।

धोनी ने थपथपाई पीठ धोनी ने थपथपाई पीठ
02 / 06
Share

धोनी ने थपथपाई पीठ

आईपीएल 2025 में चेन्नई ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। जीत दर्ज करने के बाद जब धोनी मैदान से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने 24 साल के गेंदबाज विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपाई और उनसे बात भी की।

03 / 06
Share

मैच हारकर भी छाए पुथुर

इस मुकाबले में भले मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके युवा गेंदबाद विग्नेश पुथुर की चर्चा हर तरफ हो रही है। पुथुर ने आईपीएल डेब्यू पर ही समां बांध दिया और 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में देर तक बनाए रखा।

04 / 06
Share

सूर्या ने भी की तारीफ

विग्नेश पुथुर ने 4 ओवर में 32 रन देकर रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हूडा को आउट कर मैच में मुंबई को बनाए रखा।

05 / 06
Share

कौन हैं विग्नेश पुथुर

24 वर्षीय विग्नेश पुथुर मूल रूप से केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने आज तक केरल के सीनियर टीम के लिए नहीं खेला है। उन्होंने केरल के लिए अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेली है। केरल क्रिकेट लीग में विग्नेश एलेप्पी रिपल्स के लिए खेलते थे, जहां मुंबई इंडियंस स्कॉट ने उन्हें खोजा। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था।

06 / 06
Share

2012 के बाद पहला मैच नहीं जीती मुंबई

2012 में आखिरी बार मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला जीता था। तब से लेकर मुंबई आज तक सीजन का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह लगातार उनकी 12वीं हार है।