धोनी ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
MS Dhoni: आईपीएल 2025 के 25वें मुकाबले में एमएस धोनी ने बतौर कप्तान वापसी की। कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम धोनी के नेतृत्व में उतरी। इसके साथ ही धोनी ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया। आज से पहले किसी ने यह कारनामा नहीं किया था।

धोनी की कप्तानी मे सीएसके
2023 आईपीएल फाइनल में धोनी ने आखिरी बार चेन्नई की कमान संभाली थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी उठाई थी। अब लगभग दो साल बाद धोनी एक बार फिर सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।

रुतुराज की इंजरी बनी वजह
बतौर कप्तान धोनी की वापसी की वजह रुतुराज गायकवाड़ की इंजरी है। इंजरी के कारण गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ ने इस सीजन 5 मैच में कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में टीम केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है।

चेपॉक में चौथी बार चेन्नई
इस सीजन चेपॉक में चेन्नई का चौथा मुकाबला है। पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ जीतने के बाद सीएसके को इस मैदान पर दो हार का सामना करना पड़ा था।

कप्तान के तौर पर धोनी का शानदार रिकॉर्ड
कप्तान के तौर पर धोनी न केवल चेन्नई के बल्कि आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने 2008 से 2023 तक चेन्नई के 212 मैच में कप्तानी की थी और उनके जीत का प्रतिशत 59 है।

धोनी ने रचा इतिहास
कोलकाता के खिलाफ मैदान में उतरते ही धोनी ने इतिहास रच दिया। वह इस लीग के पहले अनकैप्ड कप्तान बन गए हैं। धोनी को इस बार बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सीएसके ने 4 करोड़ में रिटेन किया था।

रुतुराज का खराब प्रदर्शन
रुतुराज का बतौर कप्तान अब तक खराब प्रदर्शन रहा है। इस सीजन 5 मुकाबलों में से 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ओवरऑल गायकवाड़ ने सीएसके के लिए 19 मैच खेले हैं और जीत का प्रतिशत 42 रहा है।

कौन है 23 साल के गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड, ODI में सबसे तेज 50 का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला

हैदराबाद से हार के बाद टॉप-2 में कैसे पहुंचेगी आरसीबी?

भारत का इकलौता राज्य जिसमें मात्र दो जिले हैं, बताने वाला कहलाएगा GK का धुरंधर

क्यों चाहकर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेल सकते वैभव सूर्यवंशी

महिलाओं के लिए अमृत से कम नहीं इस पेड़ के पत्ते, छाल भी है कई स्वास्थ्य समस्याओं का देसी इलाज, जानें इसके गजब फायदे

DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

Neeraj Chopra vs Julian Weber: जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में भी जूलियन वेबर ने मारी बाजी, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

IPL 2025: बेंगलुरु की हार से मुंबई इंडियंस को मिला बूस्टर, टॉप-2 में फिनिश करने का मौका

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ढही मिट्टी, 2 महिलाओं की मौत; 2 घायल

Video: पेरिस की मेट्रो में इंडियन ड्रेस पहनकर चढ़ी भारतीय महिला, आगे जो हुआ आप भी देख लीजिए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited