एमएस धोनी ने खुद बताया कब छोड़ेंगे आईपीएल

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल में खिताबी जीत दिलाने वाले थाला एमएस धोनी मौजूदा सीजन में बल्ले से धमाल नहीं मचा पा रहे हैं। अहम मौकों पर वो लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऐसे में अब उनके आईपीएल को अलविदा कहने की बात उठने लगी है। पूर्व खिलाड़ियों की राय है कि 43 वर्षीय धोनी को अब आईपीएल से भी संन्यास ले लेना चाहिए। लेकिन धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।

पहली बार मैच देखने पहुंचा माही का पूरा परिवार
01 / 05

पहली बार मैच देखने पहुंचा माही का पूरा परिवार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में खेले गए मुकाबले के दौरान धोनी का पूरा परिवार साथ नजर आया। उनके माता-पिता, बहन, पत्नी और बेटी सभी स्टेडियम में मौजूद थे। पहली बार धोनी का परिवार एक साथ स्टेडियम में नजर आया। ऐसे में सबको लगा कि धोनी आईपीएल संन्यास का ऐलान कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अभी नहीं कहेंगे आईपीएल को अलविदा
02 / 05

​अभी नहीं कहेंगे आईपीएल को अलविदा​

धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने संन्यास के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वो इस सीजन के अंत में आईपीएल को अलविदा नहीं कह रहे हैं।

इस बात से होगा संन्यास का फैसला
03 / 05

​इस बात से होगा संन्यास का फैसला

धोनी ने बताया कि मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद वो अपने शरीर को 8 महीने के समय देंगे कि वो 44 साल की उम्र में खेल सकते हैं या नहीं। संन्यास के बारे में उनका शरीर निर्णय करेगा।

इन चीजों को रखते हैं आसान
04 / 05

​इन चीजों को रखते हैं आसान

धोनी ने पॉडकास्ट में कहा, मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास ये जानने के लिए 10 महीने का समय होगा कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं।

फ्लेमिंग ने भी सवाल को खारिज
05 / 05

फ्लेमिंग ने भी सवाल को खारिज

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद धोनी के संन्यास के सवाल को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited