सीएसके का कप्तान बनते ही धोनी के नाम हुए ये बड़े रिकॉर्ड

MS Dhoni Captaincy Record: चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर थाला एमएस धोनी के हाथों में आ गई है। रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए। ऐसे में बीच सीजन धोनी की ताजपोशी का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया। ऐसे में धोनी के नाम कई नए कप्तानी रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान
01 / 05

आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में 43 से ज्यादा की उम्र में टीम की कमान संभालने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी के नाम ही आईपीएल में सर्वाधिक उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 41 साल 326 दिन की उम्र में कप्तानी का धोनी का पिछला रिकॉर्ड था। जो अब 43 साल 278 दिन हो जाएगा।

आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड कप्तान
02 / 05

आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड कप्तान

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड कप्तान बन गए हैं। आईपीएल 2025 में धोनी बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी उतरे थे। ऐसे में तीसरी बार सीएसके की कमान संभालते ही धोनी किसी भी टीम की कमान संभालने वाले पहले आईपीएल इतिहास के पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

आईपीएल 2025 के दूसरे सबसे सस्ते कप्तान
03 / 05

आईपीएल 2025 के दूसरे सबसे सस्ते कप्तान

​एमएस धोनी आईपीएल 2025 के दूसरे सबसे सस्ते कप्तान बन गए हैं। केकेआर की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे 1.5 करोड़ रुपये में नीलाम हुए थे। ऐसे में 4 करोड़ रुपये में रीटेन हुए धोनी दूसरे पायदान पर आ गए हैं।​

चौथी बार कप्तानी करने वाले पहले प्लेयर
04 / 05

चौथी बार कप्तानी करने वाले पहले प्लेयर

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में एक टीम की तीन बार और कुल चार बार कप्तानी करने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। धोनी ने तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। वहीं एक सीजन उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की कमान संभाली थी।​

धोनी का ऐसा है सीएसके के लिए कप्तानी रिकॉर्ड
05 / 05

धोनी का ऐसा है सीएसके के लिए कप्तानी रिकॉर्ड

​धोनी ने आईपीएल और चैंपियंस लीग में सीएसके के लिए कुल 235 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को 142 में जीत मिली है तो वहीं 90 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited