धोनी ने अपनी शादी में सिर्फ इन 5 क्रिकेटरों को बुलाया था
MS Dhoni: टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपने करीब भी कुछ ही खास लोगों को रखा। उनकी शादी भी इसका प्रमाण थी जहां कुछ ही मेहमानों को बुलाया गया था। आपको बताते हैं कि उनकी शादी में क्रिकेट जगत के कौन से 5 चेहरे पहुंचे थे।

धोनी और साक्षी की सीक्रेट शादी
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने जिस दिन सगाई की, उसके अगले ही दिन 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी कर ली थी। कम ही लोगों को इस शादी की भनक लगी थी। मीडिया भी शादी तक नहीं पहुंच सका था क्योंकि ये खबर बाहर आने तक दोनों की शादी हो चुकी थी।

कुछ ही खास मेहमान शामिल हुए
जैसा कि हम जानते हैं कि धोनी अपने करियर के दौरान भी कम ही क्रिकेटरों के बेहद खास दोस्त बने। उनकी शादी में भी क्रिकेट जगत के कुछ ही नाम दिखे थे। आइए जानते हैं कि रिपोर्ट्स के मुताबिक कौन थे वो 5 क्रिकेटर जो उनकी शादी में शामिल हुए थे।

हरभजन सिंह
पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में थे जो धोनी और साक्षी की शादी में मौजूद रहे थे। उनकी शादी की कुछ ही तस्वीरें उन दिनों बाहर आई थीं जिसमें खास मेहमानों की तस्वीरें ना के बराबर थीं।

सुरेश रैना और आरपी सिंह
भारत के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज सुरेश रैना और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह उन क्रिकेटरों में रहे हैं जो हमेशा से धोनी के काफी करीब थे। ये दोनों भी धोनी-साक्षी की शादी में मौजूद रहे थे।

आशीष नेहरा
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा के सामने धोनी का करियर शुरू हुआ था। नेहरा भी उन खिलाड़ियों में रहे जो माही की शादी की रौनक बढ़ाने पहुंचे थे।

रोहित शर्मा
उन दिनों टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी और आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी उन चुनिंदा क्रिकेट स्टार्स में थे जो 2010 में माही और साक्षी की शादी में मौजूद थे।

अभी मन नहीं भरा, रिटायरमेंट के 10 महीने बाद वापसी, लौट रहा है 42 वर्षीय महान गेंदबाज

घर की दक्षिण दिशा से जुड़ा है अमीरी का राज, जिसे रईस लोग कभी नहीं करते नजरअंदाज

Gold Price: गिर रही हैं सोने की कीमतें, क्या ज्यादा खरीदना चाहिए या पीछे हट जाना चाहिए?

कोबरा और किंग कोबरा में क्या अंतर, आज जान लीजिए दोनों में सबसे ज्यादा कौन है खतरनाक

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस को हुई लिवर की ये बीमारी, पेट में दर्द की निकली इतनी बड़ी वजह, दिखे ये लक्षण

एक झपकी ने निगल ली 3 जिदंगी, तेज रफ्तार ट्रक में भिड़ी DCM; 27 लोगों की हालत गंभीर

आखिर क्यों खास है भुज एयरबेस, 1971 के युद्ध में निभाई थी बड़ी भूमिका; महिलाओं ने दिखाई गजब की दिलेरी

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 अभियान में मार गिराए 6 आतंकी, दुर्गम इलाकों में चलाया ऑपरेशन

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को देते थे झांसा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने 14 को धर दबोचा

मेट गाला में दिलजीत दोसांझ के लेट होने की वजह बनी शकीरा, सिंगर ने बिहाइंड द सीन में खोली पोल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited