धोनी ने एक महीना नॉन वेज खाना छोड़ दिया था, वजह हैरान करने वाली थी

Interesting Tales Of MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी सेवाएं दे रहे महेंद्र सिंह धोनी कभी चर्चा से बाहर नहीं रहते हैं। कोई ना कोई उनके बारे में ऐसे किस्से बताता ही रहता है जिसे उनके फैंस को जानने में दिलचस्पी रहती है। ऐसा ही खुलासा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया है।

01 / 06
Share

धोनी को पसंद है नॉन वेज खाना

भारत के महान पूर्व कप्तान एम एस धोनी के निजी जीवन और उनकी दिनचर्या को जानने की सबको उत्सुकता रहती है। वो क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, फैंस सब कुछ जानना चाहते हैं। यहां आपको बता दें कि खाने में माही को नॉन वेज काफी पसंद है और वो खुद इस चीज को कई बार जाहिर भी कर चुके हैं।

02 / 06
Share

बटर चिकन है फेवरेट डिश

धोनी ने कई बार ये बात सार्वजनिक तौर पर बताई है कि उनको खाने में सबसे ज्यादा बटर चिकन डिश पसंद हैं। यही नहीं वो अपने फार्महाउस पर कड़कनाथ मुर्गे भी बड़ी संख्या में रखते हैं। जिसमें अन्य मुर्गों की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है।

03 / 06
Share

धोनी के नॉन वेज खाने पर दिलचस्प खुलासा

ये किसी से छुपा नहीं है कि धोनी नॉन वेज खाने के दीवाने हैं लेकिन इसी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है।

04 / 06
Share

एक महीने के लिए छोड़ दिया था नॉन वेज

आकाश चोपड़ा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि एक समय जब आकाश और धोनी दोनों इंडिया-ए टीम के लिए खेल रहे थे, तब वो उनके रूम पार्टनर थे। आकाश ने बताया कि मैं शाकाहारी था जबकि धोनी नॉन वेज के शौकीन। तो जब मैं उनसे पूछता था कि वो क्या ऑर्डर किया जाए तो वो कहते थे जो भी तुम खाना चाहो। ऐसे उन्होंने एक महीने तक नॉन वेज ही नहीं खाया।

05 / 06
Share

क्या थी असल वजह

इस इंटरव्यू में आकाश चोपड़ा ने धोनी के एक महीने तक नॉन वेज ना खाने की वजह भी बताई। उनके मुताबिक धोनी बहुत शर्मीले थे, वो कभी रूम सर्विस में फोन नहीं करते थे। वो इतने शर्मीले थे कि उन्होंने मुझे टोकना सही नहीं समझा और एक महीना वही खाते रहे जो शाकाहारी खाना मैं ऑर्डर करता था।

06 / 06
Share

धोनी और आकाश का करियर

ये तो बात थी उन दिनों की जब धोनी और आकाश इंडिया-ए के लिए खेलते थे। बाद में चीजें इतनी तेजी से बदलीं कि 10 टेस्ट मैच के बाद आकाश की टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं हुई। जबकि धोनी ने 2004 में टीम इंडिया में एंट्री हासिल की और स्वर्णिम करियर को अंजाम दिया। आकाश और धोनी कभी साथ टीम इंडिया में नहीं खेल पाए।