IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं, इस दिन होगा फैसला
बीसीसीआई ने जबसे अनकैप्ड प्लेयर रुल की वापसी कराई तबसे यह माना जा रहा था कि धोनी इस बार भी आईपीएल 2025 का हिस्सा होंगे। लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है उसने धोनी और सीएसके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है। दरअसल धोनी के आईपीएल भविष्य का फैसला अब भी अधर में है और इस पर आखिरी निर्णय मिड अक्टूबर में लिया जाएगा।

IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं
आईपीएल 2025 में धोनी के फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं। बीसीसीआई ने भी अनकैप्ड प्लेयर रुल बनाकर फैंस की उम्मीद को बढ़ा दिया था, लेकिन अब भी उनके खेलने या न खेलने पर फैसला साफ नहीं हुआ है।

धोनी खुद लेंगे इसका फैसला
IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या फिर नहीं, इसका फैसला वह खुद लेंगे। धोनी अचानक बड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में फैंस को इस बात का हमेशा डर लगा रहता है कि वह कभी भी आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

धोनी के आईपीएल भविष्य पर फैसला इस दिन
IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो धोनी अक्टूबर के मध्य में सीएसके के अधिकारियों से मिलेंगे और आईपीएल में अपने खेलने या न खेलने के बारे में आखिरी फैसला बताएंगे।

धोनी ने क्या कहा था
इससे पहले धोनी ने अपने खेलने पर कहा था कि उनके खेलने या न खेलने का फैसला पूरी तरह से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पर निर्भर करेगा। एक बार जब नियम बन जाएंगे तब मैं फैसला ले पाऊंगा।

मुंबई में होगी धोनी की मुलाकात
क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के मध्य में धोनी सीएसके के अधिकारियों से मुंबई में मुलाकात करेंगे जहां वह अपना आखिरी फैसला बताएंगे। धोनी अगर खेलते हैं तो उन्हें पुरानी रकम 12 करोड़ से 66.67 प्रतिशत कम यानि 4 करोड़ ही मिलेंगे।

दिल्ली-राजस्थान सुपर ओवर का ऐसा रहा रोमांच

IPL के बीच PSL में दामाद जी का धमाल, बन गए सबसे सफल...

गर्लफ्रेंड संग बाबा बागेश्वर धाम के दरबार पहुंचे शिखर धवन

IPL 2025 में 31 मैच के बाद, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज

3 दिनों तक कमरे में सड़ती रही काजोल की नानी नलिनी की लाश... 84 साल की उम्र में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Who Won Yesterday IPL Match 16 April 2025, DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में दी राजस्थान रॉयल्स को पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

IPL Ank Talika 2025, Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद ऐसा है IPL 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

पटना में महागठबंधन की बैठक आज, सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा; तेजस्वी ने बताई अंदर की बात!

Kesari 2 Advanve Booking Report: अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले किया 50 लाख का कारोबार, गदगद हुए मेकर्स

IPL 2025: डेनियल विटोरो ने बताया बल्ले के आकार की जांच का पड़ेगा कितना असर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited