धोनी ने खुद बताया कब तक खेलेंगे आईपीएल
MS Dhoni: एक साल बाद आखिरकार धोनी फिर आईपीएल में मुंबई के खिलाफ एक्शन में नजर आए, लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले जियोहॉटस्टार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी रिटायरमेंट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह कब तक आईपीएल खेलते रहेंगे।

क्या धोनी का है ये आखिरी सीजन
आईपीएल शुरू होने के साथ ही एक बार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि क्या धोनी के लिए यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। धोनी एक साल के लंबे इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे।

एक साल बाद चेपॉक में धोनी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी को खेलते देखने का इंतजार उनके फैंस के लिए आईपीएल में खत्म होता है। एक साल इंतजार करने के बाद दोबारा धोनी चेपॉक में एक्शन में नजर आए।

मैच से पहले इंटरव्यू में हुआ खुलासा
इस मुकाबले से पहले एमएस धोनी ने जियो हॉटस्टार को दिए गए एक इंटरव्यू में बता कि आखिर वह कब तक आईपीएल खेलते रहेंगे। हर बार थाला से इसी तरह का सवाल पूछा जाता है और हर बार वह अलग-अलग अंदाज में इसका जवाब देते हैं।

धोनी ने बताया कब छोड़ेंगे आईपीएल
धोनी ने इस इंटरव्यू में अपने आईपीएल छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा 'वह जब तक चाहें तब तक सीएसके के लिए खेल सकते हैं। उन्हें इसे अपनी टीम बताया। एमएस धोनी ने कहा, ‘मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं। ये मेरी फ्रैंचाइजी है।

व्हीलचेयर पर रहूंगा तब भी...
धोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर वह व्हीलचेयर पर भी रहेंगे तो भी यह फ्रैचाइजी उन्हें खींचकर ले आएगी।

विकेट के पीछे दिखा थाला का जादू
धोनी 43 साल के हो गए हैं, लेकिन विकेट के पीछे उनके रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने एक बार फिर सूर्या को स्टंप करके बता दिया कि शेर कभी बूढ़ा नहीं होता। नूर अहमद की गेंद पर सूर्या को धोनी ने पलक झपकते पवेलियन भेजा जब वह तिलक के साथ अर्धशतकीय पारी खेल चुके थे।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम

क्या ऋषभ पंत को रिलीज कर देगी लखनऊ की टीम, LSG कप्तान ने दिया जवाब

आईपीएल 2025 के चैंपियन को मिलेगी कितनी प्राइजमनी

मिचेल मार्श ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, IPL में बन गया अनोखा रिकॉर्ड

Optical Illusion: तस्वीर में सारे ऊंट एक कूबड़ वाले, दो कूबड़ वाला ढूंढ पाए तो कहलाएंगे जीनियसों के सरदार

सैन डिएगो में निजी विमान हादसे का शिकार, प्लेन में सवार कई लोगों की मौत, जमीन पर कारें जलकर राख

'DTH सेवाओं पर लगाया जा सकता है सेवा और मनोरंजन कर...' उच्चतम न्यायालय ने कहा

Sex Offenders: ब्रिटेन में यौन अपराधियों पर काबू के लिए किया जाएगा 'केमिकल' का इस्तेमाल

पुनपुन नदी के तटबंध का होगा कायाकल्प, नहर की मरम्मत पर खर्च होंगे 658 करोड़

‘बिहार मुझे बुला रहा है’...रामदास अठावले ने चिराग पासवान को दी दिल्ली में ही रहने की सलाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited